फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Manish Sisodia - Vote for the party that educates children, not fighting

मनीष सिसोदिया का रोड शो :  बोले - लड़ाने वाली नहीं, बच्चों को पढ़ाने वाली पार्टी को करें वोट

Wed, 23 Feb 2022 10:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Feb 2022 10:20 PM IST
सार

हटिया चौराहा मुट्ठीगंज में हुई जनसभा में मनीष सिसौदिया ने कहा कि सही शिक्षा के बिना समाज के गरीब और वंचित वर्ग की स्थिति में सुधार नहीं होगा। लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनता बच्चों को पढ़ाने वाली पार्टी को वोट करें, लड़ाने वाली पार्टी से दूर ही रहे।  

विज्ञापन
Manish Sisodia - Vote for the party that educates children, not fighting
Prayagraj News : रोड शो करते दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में मतदाताओं को सशक्त राजनैतिक विकल्प मिला है। अब उन्हें ऐसी पार्टी को चुनना चाहिए जो शिक्षा की बात करती हो। ये बातें बुधवार को शहर दक्षिणी विधान सभा सीट से पार्टी प्रत्याशी डॉ. अलताफ अहमद के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहीं।

विज्ञापन




हटिया चौराहा मुट्ठीगंज में हुई जनसभा में मनीष सिसौदिया ने कहा कि सही शिक्षा के बिना समाज के गरीब और वंचित वर्ग की स्थिति में सुधार नहीं होगा। लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनता बच्चों को पढ़ाने वाली पार्टी को वोट करें, लड़ाने वाली पार्टी से दूर ही रहे।  
विज्ञापन





चुनाव प्रचार के लिए प्रयागराज पहुंचे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने जनसभा में अपनी सरकार के दिल्ली मॉडल को लोगों के सामने रखते हुए कहा कि सरकार में आए तो यूपी में भी दिल्ली की तर्ज पर मुफ्त शिक्षा, मुफ्ट बिजली, पानी, चिकित्सा, महिला सम्मान, सुरक्षा और रोजगार के लिए कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कई जगहों पर किया संबोधित

दिल्ली सरकार की तरफ से किए गए कार्यो की चर्चा आज पूरे विश्व में हो रही है। ऐस में यहां के मतदाताओं को आप के प्रत्याशी को जिताना होगा। इसके पहले नैनी के अरैल मोढ़ पर जनसभा को संबोधित करते हुए मनीष सिसौदिया ने कहा कि बाकी पार्टियां जातियों और धर्म के नाम पर चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी सिर्फ विकास के मसौदे को लेकर यूपी विधान सभा चुनाव के मैदान में है।




कहा कि जितना हमने सोचा नहीं था, उसके ज्यादा जनसमर्थन उनकी पार्टी के प्रत्याशियों को मिल रहा है। ऐसे में अगर बच्चों की पढ़ाई के लिए अच्छी शिक्षा एवं चिकित्सा चाहिए, तो मतदाताओं को आम आदमी पार्टी को वोट देना चाहिए। इसके पहले सुबह शहर उत्तरी प्रत्याशी संजीव मिश्रा के समर्थन में मनीष सिसौदिया ने रोड शो करके समर्थन मांगा। रोड शो की शुरुआत दारागंज के गल्लामंडी से हुई।




वाहनों के काफिले के साथ गल्ला मंडी से शुरू होकर अलोपीबाग, अल्लापुर होते हुए रोड शो बालसन चौराहा पहुंचा। यहां पर उन्होंने चौराहा पर स्थित महर्षि भारद्वाज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। जिसके बाद रोड शो का समापन हुआ। पार्टी के जिलामीडिया प्रभारी मोहम्मद नसीम ने बताया कि उनकी एक जनसभा करेली में भी प्रस्तावित थी, लेकिन समय नहीं होने के कारण उन्होंने वहां जनसभा नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed