फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mangalsutra from two women in Colonelganj and Georgetown

कर्नलगंज और जार्जटाउन में दो महिलाओं से मंगलसूत्र

Wed, 11 May 2022 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mangalsutra from two women in Colonelganj and Georgetown
बाइक सवार बदमाशों ने दो दिन में शहर के भीतर छिनैती की दो वारदातें अंजाम दीं। जार्जटाउन में मंगलसूत्र और सिविल लाइंस में पर्स छीनकर भाग निकले। पुलिस दोनों मामलों में जांच में जुटी है। फिलहाल बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

पहली घटना जार्जटाउन के अल्लापुर की है। मूल रूप से सीतापुर की रहने वाली मीरा पत्नी राकेश यहां नेता चौराहे के पास किराये पर रहती है। वह सुबह छह बजे के करीब कोचिंग जा रही थी तभी पानी टंकी बजरंग चौराहे के पास बाइक सवार बदमाश उसके गले से मंगलसूत्र खींचकर भाग निकले। शोरगुल पर आसपास के लोग जुटे लेकिन बदमाश तब तक भाग चुके थे।
विज्ञापन

महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत की जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। उधर दूसरी घटना सिविल लाइंस में हुई। रात में एक महिला नाजरेथ चौराहे के पास से होकर जा रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया और भाग निकले। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed