फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mandi secretary also complained on fake pad of MP

मंडी सचिव की भी सांसद के फर्जी पैड पर शिकायत

Wed, 11 Aug 2021 08:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Aug 2021 08:55 PM IST
सार

गुजरात के सांसद नारणभाई काछड़िया के फर्जी पैड और हस्ताक्षर से प्रयागराज में रही मंडी सचिव रेनू वर्मा की भी शिकायत की गई है। सांसद का पत्र सामने आने के बाद जब इसकी जांच की गई तो मालूम पड़ा कि वह...

विज्ञापन
Mandi secretary also complained on fake pad of MP
धोखा - फोटो : demo pic

विस्तार

गुजरात के सांसद नारणभाई काछड़िया के फर्जी पैड और हस्ताक्षर से प्रयागराज में रही मंडी सचिव रेनू वर्मा की भी शिकायत की गई है। सांसद का पत्र सामने आने के बाद जब इसकी जांच की गई तो मालूम पड़ा कि वह पूर्व में भेजे गए एक अन्य पत्र की तरह फर्जी ही है। खुद सांसद ने भी मंगलवार दस अगस्त को इस बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर स्पष्ट किया है कि मंडी सचिव प्रयागराज रेनू वर्मा के भ्रष्टाचार के संबंध में मेरे नाम से प्रयोग किए गए हस्ताक्षर युक्त लैटर पैड पूरी तरह से फर्जी है। इस मामले में सीएम जांच करवाकर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें।
विज्ञापन


दरअसल पिछले दिनों इसी तरह का एक अन्य फर्जी पत्र के माध्यम से जिला कार्यकम अधिकारी कार्यालय में तैनात कर्मचारी राजेंद्र त्रिपाठी की भी शिकायत की गई थी। इसमें उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। मामले ने जब तूल पकड़ा तो मालूम पड़ा कि यह पत्र फर्जी है। तब सांसद ने भी सीएम योगी से  ऐसा पत्र लिखने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नौ जुलाई 21 को कार्रवाई करने की मांग की थी। उसी कड़ी में प्रयागराज में तैनात रही मंडी सचिव रेनू वर्मा के खिलाफ भी एक फर्जी पत्र जारी हुआ।
विज्ञापन


वर्तमान में अयोध्या में कार्यरत मंडी सचिव ने इसकी पुष्टि सांसद से की तो मालूम पड़ा कि उन्होंने ऐसा कोई पत्र ही नहीं भेजा है। रेनू वर्मा ने इस मामले में अब अपने स्तर से भी एफआईआर करवाने की तैयारी की है। उन्होंने कहाो कि प्रथम दृष्टया जानबूझ कर अधिकारियों को टार्गेट करने का ही मामला प्रतीत हो रहा है। संभव है कि कोई व्यक्ति सांसद के फर्जी लेटर पैड का प्रयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed