फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   manav sampada portal news

बेसिक शिक्षकों के लिए ऑनलाइन ‘लर्निंग पासबुक’, दर्ज होगा ब्योरा

Sat, 19 Sep 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
manav sampada portal news
manav sampada portal news
-मानव संपदा पोर्टल के जरिए शिक्षकों ने क्या पढ़ाया, इसकी होगी निगरानी
विज्ञापन

प्रयागराज। बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन ‘लर्निंग पासबुक’ बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षकों को इसकी मदद से ऑनलाइन शैक्षिक सामाग्री के ‘डेबिट’ एवं ‘क्रेडिट’ की जानकारी एक क्लिक में हो सकेगी। दीक्षा एप के जरिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद इसकी निगरानी रखेंगे कि शिक्षकों ने कितनी शैक्षिक सामग्री का उपयोग किया है। इससे शिक्षकों को तय समय में कक्षावार उपलब्ध अध्ययन सामग्री को छात्रों को पढ़ाना होगा। शिक्षकों को लर्निंग पासबुक में पढ़ाई गई सामग्री को डेबिट और क्रेडिट के खाते में दर्ज भी करना होगा।

दीक्षा एप की निगरानी स्वयं महानिदेशक के स्तर से की जा रही है। इस एप पर शिक्षकों के साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए पाठ्यक्रम उपलब्ध है। इसके तहत बनी व्यवस्था में अध्यापकों के लिए हर हफ्ते का पाठ्यक्रम भी तय किया गया है। इस एप की हर गतिविधि को मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। शिक्षकों के लिए तैयार लर्निंग पासबुक, डिजिटल डायरी की तर्ज पर काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed