फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Manager misbehaves with the student over compensation money

क्षतिपूर्ति के पैसे को लेकर प्रबंधक ने छात्रा से की अभद्रता

Wed, 05 Feb 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Manager misbehaves with the student over compensation money
crime
क्षतिपूर्ति का पैसा न देने पर प्रबंधक ने छात्रा की स्कूटी रखवा ली। इसके साथ ही छात्रा के साथ अभद्रता की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली उठा लाई। छात्रा ने प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के गोविंदपुर मोहल्ला निवासी नेहा पुत्री बबलू प्रसाद हथिगवां थाना क्षेत्र के एपी महाविद्यालय महाराजपुर में बीएड की छात्रा है। उसके खाते में क्षतिपूर्ति के 50 हजार रुपये आए थे। सोमवार को विद्यालय आने पर प्रबंधक ने उस पर यह पैसा निकालकर देने का दबाव बनाया था। इस दौरान छात्रा किसी तरह से वहां से चली गई।
विज्ञापन

मंगलवार को छात्रा अपने एक परिचित के साथ बाबूगंज बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक की टाइनी पर पैसा निकलवाने आई थी। इसकी जानकारी विद्यालय प्रबंधक को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए और पैसा देने की बात कहने लगे। इसको लेकर दोनों में विवाद होने लगा। आरोप है कि प्रबंधक ने छात्रा की बाइक को छीनकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही छात्रा से अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उसके साथ रहे युवक को भी गलियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस हंगामे की सूचना पुलिस को मिली तो वह दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर आ गई। उधर, छात्रा ने प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी है। प्रबंधक का कहना है कि एससीएसटी छात्र-छात्राओं की एडमीशन फीस विद्यालय को शुरू में ही जमा करनी होती है। बाद में यह पैसा छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन को देना होता है। खाते में पैसा जाने के बाद यह उसे देने से मना कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed