फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Managed not rush tickets will fetch

जुगाड़ नहीं, भीड़ दिलाएगी टिकट

Sun, 31 Jul 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 31 Jul 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
Managed not rush tickets will fetch
कांग्रेस - फोटो : file photo
कांग्रेस में इस बार भीड़ नहीं बल्कि समर्थकों की भीड़ टिकट दिलाएगी। टिकट के दावेदारों के समक्ष प्रशांत किशोर की टीम ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले समय में पार्टी की जनसभाओं में जुटी भीड़ ही टिकट बंटवारे का पैमाना होगी। इस बार सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओं को टिकट देने में तरजीह दी जाएगी। पैराशूट से उतरकर टिकट मांगने वालों को कोई तवज्जो नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


ठीक चुनाव के वक्त किसी बाहरी को पार्टी में शामिल करना और उसे टिकट दे देना राजनीतिक दलों में आम हो गया है। कांग्रेस की भी यही स्थिति है लेकिन इस बार पार्टी 27 साल बाद सत्ता में वापसी के लिए जी-जान से जुटी है। प्रदेश प्रभारी हो या प्रदेश अध्यक्ष का पद, हर जगह फेरबदल हो चुका है। दशकों बाद कांग्रेस ने चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सबकुछ प्रशांत किशोर की रणनीति के अनुरूप हो रहा है। टिकट बंटवारे में भी प्रशांत किशोर के सुझाव को ही तरजीह दी जाएगी। लखनऊ में 29 जुलाई को आयोजित राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम में शामिल होने वाले टिकट के सभी दावेदारों से कहा गया था कि वे अपने साथ कम से कम 30 कार्यकर्ता या समर्थक लेकर पहुंचे। नतीजा सामने है। कार्यक्रम में जबर्दस्त भीड़ जुटी। 
विज्ञापन


यहां भी प्रशांत किशोर की रणनीति सफल रही। अब आगे भी इसी रणनीति पर काम होना है। कांग्रेस के जो भी कार्यक्रम होंगे, उसमें भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी टिकट के दावेदारों की होगी और जो दावेदार जितनी अधिक भीड़ लेकर पहुंचेगा, उसका दावा भी उतना मजबूत होगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय का कहना है कि इस बार टिकट बंटवारे में जमीनी कार्यकर्ताओं और युवाओं को तरजीह दी जाएगी। जो दावेदार भीड़ जुटाकर और बूथों पर जनसंपर्क कर पार्टी को जितना मजबूत बनाएगा, वह टिकट की दौड़ में उतना ही आगे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed