फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   man shooted to restaurent manager in naini

हिंदी गाना न बजाने पर रेस्टोरेंट मैनेजर पर झोंका फायर

Thu, 31 Oct 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
man shooted to restaurent manager in naini
man shooted to restaurent manager in naini
महेवा के खान चौराहे पर स्थित रेस्टोरेंट में देर शाम घटना, दोनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नैनी (ब्यूरो)। क्षेत्र के एग्रीकल्चर पुलिस चौकी अंतर्गत खान चौराहा, महेवा स्थित हिग्गिन्स रेस्टोरेंट में मंगलवार की शाम गोली चल गई। जिससे हड़कंप मच गया। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं। हमलावर वहां रेस्टोंरेंट मैनेजर को धमकी देते हुए अपने वाहन से भाग निकले। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मैनेजर की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गुरूवार को उन्हें थरवई के बेरूई गांव से गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से घटना के समय प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली।

क्षेत्र के खान चौराहा महेवा स्थित हिग्गिन्स रेस्टोरेंट में बुधवार शाम को रिसेप्शन काउंटर पर रेस्टोरेंट मैनेजर मो. मुमताज निवासी मऊआइमा बैठा था। उसी दौरान वहां दो लड़के पहुंचे और हिंदी गाना बजाने को कहा। मैनेजर ने असमर्थता जताई तो दोनों लड़के हंगामा करने लगे। विरोध करने पर एक लड़के ने पिस्टल निकाल कर मैनेजर पर फायर कर दिया। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं लेकिन घटना से पूरे रेस्टोरेंट व आस-पास हड़कंप मच गया। उसके बाद दोनों लड़के धमकी देते हुए वहां से भाग गए। मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुधवार को थरवई के बेरूई गांव से अभिशांत पांडेय निवासी बेरूई, थरवई व पारस सिंह आनंद निवासी एडीए कॉलोनी ए ब्लॉक नैनी को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर यीशू दरबार के पास झाड़ी में फेंकी गई पिस्टल भी बरामद कर लिया। दोनों के खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed