मन की बात में मोदी ने दी एनसीआर की मिसाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में स्थानीय सामाजिक संगठन से जुड़े छात्र-छात्राआें के सहयोग से अलीगढ़ स्टेशन पर किए गए सौंदर्यीकरण का जिक्र करते हुए उसकी सराहना की है। वहां स्टेशन की दीवारों, पिलर, गेट एवं सीढ़ियों आदि पर सुंदर पेंटिंग के साथ स्टेशन की दीवारों पर कूड़े में फेंकी गई प्लास्टिक बोतलों में वर्टिकल गार्डन बना कर उसे सुंदर बनाने का प्रयास किया गया है। इस गार्डन से स्टेशन की खूबसूरती भी बढ़ी है।
पीएम ने यह भी कहा है कि अगर अलीगढ़ जाएं तो वहां के स्टेशन का जरूर दीदार करें। पीएम से तारीफ पाकर एनसीआर प्रशासन ने ऐसे संगठनों एवं छात्र-छात्राओं के सहयोग से जोन के अन्य स्टेशनों का भी सौंदर्यीकरण करने की तैयारी की है। इस बारे में एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय का कहना है कि निश्चित ही अलीगढ़ स्टेशन को सजाने एवं संवारने के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा की गई पेटिंग सराहनीय कदम है। जोन के अन्य स्टेशनों पर भी यह बदलाव आने वाले दिनों में लोगों को देखने को मिलेगा।