{"_id":"5cfffe39bdec2207073c6e9d","slug":"man-committed-suicide-due-to-unemployment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने दी जान
Wed, 12 Jun 2019 12:47 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : demo pic
बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना धूमनगंज के ट्र्रांसपोर्टनगर में हुई। सुबह घटना की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। जांच पड़ताल में पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि रोजगार न मिलने से परेशान होकर वह यह कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर निवासी अजय जायसवाल आरटीओ ऑफिस के बाहर फोटोस्टेट की दुकान चलाते हैं। उनके दोनों बेटे रवि और अमन भी दुकान पर बैठते हैं। छोटा बेटा अमन(20) स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था। रोज की तरह सोमवार रात भी खाना खाने के बाद घर के सभी लोग सो गए। खाना सभी ने साथ खाया था। सुबह परिवार के लोग सोकर जगे तो भीतर के कमरे का नजारा देखकर उनकी चीख निकल गई। वहां अमन चादर से बने फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला। इसके मुताबिक, नौकरी न मिलने से तंग आकर अमन ने जान देने का फैसला कर लिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा रहा। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि मृतक किसी बात को लेकर डिप्रेशन में था।
विज्ञापन