फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Malli and 8 other of Ateeq group caught by police on wednesday

अतीक गिरोह के मल्ली समेत आठ पकड़े गए

Thu, 06 Aug 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Malli and 8 other of Ateeq group caught by police on wednesday
सिविल लाइंस की एक बिल्डिंग में पुलिस ने मारा छापा
विज्ञापन

पुलिस कर रही पूछताछ, कई वाहन भी मिले
प्रयागराज। सिविल लाइंस में लाल बहादुर शास्त्री मार्ग के पास एक अपार्टमेंट में अतीक गिरोह के बदमाशों के छिपे होने की सूचना पर कई थानों की फोर्स ने बुधवार दिन में छापा मारा तो हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक अतीक के करीबी रहे आशिक उर्फ मल्ली तथा उसके सात साथियों को अपार्टमेंट से पकड़ा गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अपार्टमेंट से कई वाहनों को कब्जे में लिया है। तहकीकात की जा रही है कि वाहन किसके हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
लाल बहादुर शास्त्री मार्ग के पास स्थित एक अपार्टमेंट में पुलिस को 14 बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। विकास दुबे प्रकरण से सबक लेते हुए कई थानों की फोर्स को बुला लिया गया। बुलेट प्रूफ जैकेट पहने फोर्स को आगे किया गया। मौके पर खुद एडीजी प्रेम प्रकाश, एसएसपी अभिषेक दीक्षित और एसपी सिटी दिनेश सिंह पहुंच गए। दोनों ओर से रास्तों को बंद कर अपार्टमेंट का घेर लिया गया। इसके बाद वहां छापेमारी की गई। सूत्रों के मुताबिक अतीक अहमद के करीबी आशिक उर्फ मल्ली के साथ सात और बदमाशों को पकड़ा गया है। पुलिस के आने की आहट के साथ कुछ बदमाश भाग भी गए थे।
विज्ञापन

अपार्टमेंट की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान हथियार मिले कि नहीं, अधिकारी अभी इस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। अपार्टमेंट के नीचे से पुलिस ने कई वाहनों को उठाया है। उनके बारे में तहकीकात की जा रही है कि वाहन किसके हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए बदमाश अतीक गिरोह से ताल्लुक रखते हैं। वहां से पकड़कर उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही कि जिस अपार्टमेंट से बदमाश पकड़े गए हैं, वह कब्जे का तो नहीं है। कागजात खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतीक का करीबी है मल्ली, जैद ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
प्रयागराज। मूल रूप से धूमनगंज के उमरी गांव का रहने वाला आशिक उर्फ मल्ली सिविल लाइंस में अपार्टमेंट में रहता है। धूमनगंज के जैद ने 24 जुलाई को अतीक अहमद, मल्ली, उमर उर्फ मक्ख, अली अहमद और सद्दाम के खिलाफ रंगदारी और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जैद का आरोप था कि पिछले साल नवंबर में मल्ली और उसके साथियों ने उसे अगवा कर लिया था। 15 लाख रंगदारी मांगी थी। मल्ली ने अपने मोबाइल से अतीक अहमद से बात कराई थी, जिसमें उन्होंने देवरिया कांड में पैरवी न करने को कहा था। अतीक ने देवरिया जेल में जैद की पिटाई की थी, जिसका मुकदमा धूमनगंज में दर्ज है। उसी मामले पैरवी न करने की बात की जा रही थी।
अलका पांडेय हत्याकांड समेत कई चर्चित मामलों में रहा आरोपी
प्रयागराज। जार्जटाउन इलाके से टाइल्स लेेने निकलीं आर्मी अफसर की पत्नी अलका पांडेय की जली हुई लाश 2011 में रायबरेली के लालगंज में हुई थी। आशिक उर्फ मल्ली के साथ सूफियान और नियाजी को भी आरोपी बनाया गया था। हालांकि अदालत से वह छूट गया। इसके अलावा राजू पाल हत्याकांड और उमेश पाल को धमकाने में भी मल्ली का नाम आ चुका है।

अतीक गिरोह के बदमाशों के अपार्टमेंट में छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर कुछ लोगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके मुकदमों के बारे में पता लगाया जा रहा है। - प्रेम प्रकाश, एडीजी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed