फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Make a missed call, the Indane gas cylinder will be booked

मिस्ड कॉल करें, बुक हो जाएगा इंडेन गैस सिलिंडर

Mon, 01 Feb 2021 01:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Feb 2021 01:09 AM IST
सार

गैस बुकिंग के लिए जारी किया गया नया नंबर 8454955555

विज्ञापन
Make a missed call, the Indane gas cylinder will be booked
cylinder

विस्तार

इंडेन गैस सिलिंडर की बुकिंग अब मिस्ड कॉल से भी होगी। मिस्ड कॉल के जरिये ही नया कनेक्शन मिल सकेगा। इंडियन ऑयल ने इसके लिए एक नया नंबर जारी किया है। लोग अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इंडेन ऑयल के नंबर 8454955555 पर कॉल करेंगे तो गैस सिलिंडर के लिए बुकिंग हो जाएगी।
विज्ञापन


इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिकर पॉल ने बताया कि मिस्ड कॉल की सेवा सोमवार एक फरवरी से शुरू हो रही है। लोग बताए गए नंबर पर कॉल करेंगे तो उनके गैस सिलिंडर की बुकिंग हो जाएगी। हां, इसमें यह जरूरी है कि मिस्ड काल उसी मोबाइल से किया जाना चाहिए, जिसे गैस एजेंसी में पहले से रजिस्टर्ड कराया गया है।
विज्ञापन


इंडियन ऑयल मैनेजमेंट ने इसके लिए एक सेंटर सरवर डेवलप किया है। मिस्ड कॉल करने पर सेंटर सरवर से एजेंसी को सूचना जाएगी। इसके साथ ही गैस बुकिंग की सूचना भी उपभोक्ता के मोबाइल पर आ जाएगी। इसके अलावा नया कनेक्शन लेने के लिए भी उपभोक्ता से जानकारी ली जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक के मुताबिक मिस्ड कॉल सेवा में नया कनेक्शन देने की सुविधा को जोड़ देने से इंडेन गैस की पहुंच लोगों तक और आसान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन ऑयल ने इसके पहले कॉमन बुकिंग नंबर 7718955555 एवं 7588888826 व्ह्वाट्सएप नंबर जारी था। ये दोनों नंबर चल रहे हैं। रविवार को एक नया नंबर जारी कर मिस्ड काल सेवा भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed