{"_id":"5fff1355c64fbf3bbc340654","slug":"makar-sankranti-baths-between-kovid-infections-on-january-14-ghats-have-been-built-in-five-sectors-at-six-thousand-feet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोविड संक्रमण के बीच मकर संक्रांति स्नान 14 जनवरी को, पांच सेक्टर में छह हजार फीट में बनाए गए हैं घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड संक्रमण के बीच मकर संक्रांति स्नान 14 जनवरी को, पांच सेक्टर में छह हजार फीट में बनाए गए हैं घाट
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:21 AM IST
सार
मेले के खास बिंदु
पांच सेक्टर
छह हजार फीट
360 सफाई कर्मचारी
14400 शौचालय
300 यूरिनल
12000 तंबू
एक हजार सरकारी विभागों के शिविर
20-20 बेड के दो अस्पताल
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संगम क्षेत्र में मकर संक्रांति का स्नान बृहस्पतिवार को भोर में ही शुरू हो जाएगा। इसी के साथ मेले का भी आगाज होगा। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी होने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन कोविड संक्रमण को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराने की चुनौती होगी। प्रशासन को पहले स्नान पर्व पर ही 80 लाख स्नानार्थियों के आने के उम्मीद है। ऐसे में यह चुनौती और बढ़ गई है।
2 of 5
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
स्नान सभी पांच सेक्टर में होंगे। इसके लिए गंगा के किनारे करीब छह हजार फीट तक घाट बनाए जाने की बात कही जा रही है लेकिन स्थिति इसके उलट है। सेक्टर तीन में खाक चौक के पास घाट नहीं बना है। झूंसी, अरैल की तरफ भी त्रिवेणी मार्ग पर देर शाम तक घाट बन रहे थे। ऐसे में संगम नोज पर भीड़ बढने की उम्मीद है।
3 of 5
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
हालांकि राहत की बात इतनी जरूर है कि संगम नोज पर सर्कुलेटिंग एरिया बढ़ाया गया है। मेला में श्रद्धालुओं को रुकने की अनुमति नहीं होगी। कोविड संक्रमण के खतरे को देखते हुए कई अन्य इंतजाम भी किए गए हैं। इसके बावजूत अंदेशा बना हुआ है। इस बार श्रद्धालुओं की घाट पर स्नान के बाद अपने स्थान तक पहुंचने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। घाट के किनारे लगे बिजली के पोल पर नंबर नहीं लगाए गए हैं। इसके अलावा मोबाइल टॉवर भी नहीं है। इससे परेशानी और बढ़ सकती है। इसके अलावा अभी तक निर्धारित संख्या में शौचालयों का भी निर्माण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
मेला क्षेत्र से बाहर 14 स्थानों पर रुक सकेंगे श्रद्धालु
स्नान पर्वों पर स्टेशन पर भीड़ बढने की स्थिति में शहर में 14 जगहों पर स्नानार्थियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। हालांकि इन स्थलों पर स्नानार्थियों को कुछ अवधि के लिए ही ठहरने की सुविधा होगी। प्रयागराज जंक्शन से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशरोबाग, एंग्लो बंगाली इंटर कालेज, बिशप जानसन स्कूल एंड कालेज, सीएवी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, सेंट जोसेफ स्कूल एंड कालेज तथा चंद्रशेखर आजाद पार्क में होल्डिंग स्थल बनाए गए हैं। प्रयाग रेलवे स्टेशन के यात्रियों के लिए एनी बेसेंट इंटर कालेज, होली ट्रिनटी स्कूल, आईईआरटी कालेज तथा नार्मलल स्कूल को होल्डिंग स्थल घोषित किया गया है। रामबाग स्टेशन के लिए सेवा समिति इंटर कालेज, क्रासवेट इंटर कालेज तथा राजकीय इंटर कालेज में ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए इन स्थलों का अधिग्रहण किया जा चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
20 तक प्राप्त कर लें सुविधा पर्ची
मेला क्षेत्र में साधु-संतों, संस्थाओं आदि को सुविधा पर्ची का वितरण किया जा रहा है। प्रभारी मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी का कहना है कि सभी संस्थाएं 20 जनवरी तक सुविधा पर्ची प्राप्त कर लें। अन्यथा, इसके बाद पर्ची न लेने वाली संस्थाओं की भूमि एवं सुविधा निरस्त कर अन्य आवेदकों को आवंटित कर दी जाएगी।
काम में लापरवाही पर चार एआरटीओ का वेतन रोकने का आदेश
काम में लापरवाही तथा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले चार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को वेतन रोकने का आदेश दिया गया है। अलका शुक्ला, सियाराम वर्मा, सुरेश कुमार वर्मा एवं भूपेश गुप्ता बैठक में मौजूद नहीं रहे। इसकी वजह से बैठक में अवैध परिवहन की समीक्षा नहीं हो पाई। इस पर डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने इनका वेतन रोकने का आदेश दिया है। डीएम ने कहा कि एआरटीओ, एसडीएम, पुलिस अधिकारियों के संयुक्त अभियान नहीं चल पा रहा। रोस्टर भी संबंधित अफसरों को उपलब्ध नहीं कराया गया है। यह आपत्तिजनक स्थिति है। डीएम ने वेतन रोकने के आदेश के साथ दो दिनों में स्पष्टीकरण भी मांगा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।