{"_id":"6aa8d339b9714435f7060ef6","slug":"major-revelation-in-contractor-ravi-yadav-murder-case-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार रवि हत्याकांड: शराब पीते हुए इस बात पर संदीप को आया था गुस्सा, ईंट से सिर, चेहरे और सीने पर किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार रवि हत्याकांड: शराब पीते हुए इस बात पर संदीप को आया था गुस्सा, ईंट से सिर, चेहरे और सीने पर किए वार
Tue, 15 Sep 2026 10:40 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:40 AM IST
सार
पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ के बाद संदीप यादव पुत्र रमेश यादव और दोस्त शानू यादव पुत्र जंग बहादुर को सोमवार को फनगांव वाटर पार्क के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंझनपुर के महमदपुर गांव के खेत में कार की डिकी में मिले ठेकेदार रवि यादव के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी संदीप (मृतक का ममेरा भाई) ने बताया कि वह रवि और शानू (संदीप का दोस्त) गांव के बाहर एक प्लॉट पर एकसाथ शराब पी रहे थे। नशे में रवि उसकी बहन से शादी करने की बात करने लगा। संदीप ने उसे ऐसा करने से मना किया। लेकिन विवाद बढ़ता गया।
विज्ञापन
गुस्से में संदीप ने वहीं पड़ी ईंट से रवि के सिर, चेहरे और सीने पर हमला कर दिया। इससे रवि की मौत हो गई। मौत के बाद दोनों ने शव को कार की डिकी में रखा और मौके से भागने लगे। तभी कार खेत में फंस गई। आनन-फानन में आरोपी कार खेत में छोड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन
फनगांव वाटर पार्क के पास से किया गिरफ्तार
पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ के बाद संदीप यादव पुत्र रमेश यादव और दोस्त शानू यादव पुत्र जंग बहादुर को सोमवार को फनगांव वाटर पार्क के पास से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी प्रयागराज के यादवपुर, थाना धूमनगंज के निवासी हैं।
विज्ञापन
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल ईंट, मृतक के दो मोबाइल, आधार, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र और दो डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।
मनीष और शुभम की भूमिका की भी जांच
एसपी सत्यनारायण ने बताया कि मामले में मनीष और शुभम नाम के दो अन्य नामजद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। प्रथम दृष्टया दोनों की इस मामले में कोई भूमिका सामने नहीं आई है। जांच जारी है।
खुलासे के लिए मंझनपुर पुलिस, सीआईडब्ल्यू और सर्विलांस की टीमें लगाई गई थीं। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। मंगलवार को दोनों को जेल भेज दिया जाएगा। -सत्यनारायण ,एसपी