{"_id":"6ad53d0553799e14430d1434","slug":"major-house-fire-in-phaphamau-two-people-trapped-on-the-upper-floor-rescue-operation-underway-allahabad-news-c-3-1-ald1072-1000855-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फाफामऊ में भीषण मकान में आग, ऊपर की मंजिल पर दो लोग फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फाफामऊ में भीषण मकान में आग, ऊपर की मंजिल पर दो लोग फंसे
विज्ञापन
प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर हादसे की खबर सामने आ रही है। प्रिंस जायसवाल और शुभम जायसवाल के मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पूरे निचले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया । आग लगने के कारण घर का मुख्य निकास द्वार और सीढ़ियों का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घर के अधिकांश सदस्य इस समय कटरा मेला गए हुए थे। लेकिन हादसे के वक्त मकान के ऊपरी हिस्से में युवती और एक बुजुर्ग मौजूद थे, जो रास्ता बंद होने की वजह से ऊपर की मंजिल पर ही फंस गए ।
मौके पर पुलिस और दमकल की टीमें तैनात
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय फाफामऊ पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। घर के निचले हिस्से से उठ रही तेज लपटों और धुएं के गुबार के बीच, दमकल कर्मी ऊपरी मंजिल पर फंसे दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सीढ़ियों का रास्ता ब्लॉक होने के कारण दमकल कर्मी खिड़कियों और अन्य बाहरी रास्तों से अंदर दाखिल होने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
आसपास के स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने के साथ-साथ राहत कार्य में जुट गई। वहीं देर रात बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को इसकी वजह माना जा रहा है।