फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Major events to be held on 21 January 2019 in Kumbh Mela 2019

कुंभ में आजः 21 जनवरी 2019 को होने वाले प्रमुख आयोजन

Mon, 21 Jan 2019 01:17 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Mon, 21 Jan 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
Major events to be held on 21 January 2019 in Kumbh Mela 2019
पहले शाही स्नान के बाद आज पौष पूर्णिमा का दूसरा स्नान है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम तट पर डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंचे हैं। कुंभ मेला विधिवत रूप से अपनी एक माह की धार्मिक यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। हर तरफ मानवता, सेवा और संस्कार की सीख लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। 
विज्ञापन


कहीं रामकथा तो कहीं लीलाओं का मंचन हो रहा है। संगम तीरे से लेकर शिविरों तक सांस्कृतिक-आध्यात्मिक गरिमा की गूंज सुनाई दे रही है। 

आज महाकुंभ का सातवां दिन है और ये हैं आज कुंभ नगर में होने वाले विशेष आयोजन:-

1. संगम तट पर पौष पूर्णिमा स्नान आज।
2. श्री वेणी माधव जी की भव्य शोभा यात्रा 11 बजे से।
3. मोरारी बापू की कथा निम्बार्क नगर में सुबह 9.30 बजे से।
4. शास्त्रीय प्रस्तुति मंच संख्या दो, सेक्टर 19 अरैल घाट मेला क्षेत्र में वसिफुद्दीन डागर दु्रपद क्षरा गायन एवं पं. शिव कुमार शर्मा द्वारा संतूर वादन 6.30 से 9.30 तक।
विज्ञापन

6. संस्कृति विभाग की ओर से अक्षय मंच पर उपशास्त्री गायन- सुश्री इन्द्राणी मुखर्जी कोलकाता। नई दिल्ली की रामलीला- श्रीराम भारतीय कला केन्द्र नई दिल्ली की प्रस्तुति।
विज्ञापन
विज्ञापन

7. ऋषि भारद्वाज मंच, सेक्टर-6 पर राई लोक नृत्य सुश्री बेबी झांसी। भोजपुरी गायन सुश्री गीतांजलि मौर्या वाराणसी, बिरहा गायन रामसिंह यादव गोरखपुर की प्रस्तुति।
8. यमुना मंच सेक्टर 17 पर धोबिया लोक नृत्य मन्नालाल आजमगढ़, अंकिता जाट हेमचंद्र गोस्वामी असम, लोकगायन व नृत्य राकेश श्रीवास्तव गोरखपुर रासलीला उत्तर कमलाबारी सत्र शंकरदेव कृष्टि संघ असम, भजन लखबीर सिंह  लक्खा मुंबई। 
9. सरस्वती मंच सेक्टर तेरह  में नाटक पुनीत अस्थाना लखनऊ, नाटक गोपाल सिन्हा लखनऊ। 
10. दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र मंच एक सेक्टर 19 में पूजा कनीथा कर्नाटक ओप्पन्न्, थिरु वथिरकली एवं मारगमकली, केरला। कड़ागाम, कवाड़ी एवं डमी हार्स तमिलनाडु, वीरनाटयम आंध्रप्रदेश। बीसू कामसाले कर्नाटक, माथुरी लम्बाड़ी एवं धिम्सा तेलंगाना का कार्यक्रम दो से पांच बजे। 

11.  दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केेन्द्र मंच सेक्टर एक में गारगलू आंध्र प्रदेश, कोलकली केरल, गुस्सडी तेलंगाना, कालियटटम पांडुचेरी, ढोल कनीया कर्नाटक, थाप्पटटम एवं ओइली अट्टम तमिलनाडु की प्रस्तुति समय शाम छह से नौ बजे तक।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed