Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Major action in roadways driver murder case, Police Commissioner suspends Dhumanganj Kotwal

Prayagraj : रोडवेज चालक हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, पुलिस कमिश्नर ने धूमनगंज कोतवाल को किया निलंबित

Thu, 23 Oct 2025 05:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Oct 2025 05:41 PM IST
सार

Dhoomanganj SHO Suspended : प्रयागराज में रोडवेज चालक की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने लापरवाही बरतने के आरोप में धूमनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ राय को निलंबित कर दिया है। साथ ही सभी सात आरोपियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस चौकी इंचार्ज को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। 

विज्ञापन
Major action in roadways driver murder case, Police Commissioner suspends Dhumanganj Kotwal
धूमनगंज इलाके के मरियाडीह में हत्यारोपी के घर दबिश देते पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

Prayagraj Police News : धूमनगंज इलाके में रोडवेज चालक रावेंद्र कुमार उर्फ मुन्नू (40) की हत्या के मामले में पुलिस कमिश्नर ने धूमनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ राय को निलंबित कर दिया है। साथ ही हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के ऊपर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है। धूमनगंज थाने की कमान एक बार फिर राजेश उपाध्याय को सौंपी गई है। इस मामले में ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज राजेश चौबे को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। हत्या के आरोप में सात आरोपी नामजद किए गए हैं। जिसमें हसनैन अहमद, नुरैन अहमद, अली अहमद, कामरान, इरफान, हुसैन, कैफ शामिल है। इसमें हसनैन और नुरैन सगे भाई हैं।

विज्ञापन


मुंडेरा चुंगी पेट्रोल पंप के पास हुई थी हत्या

मुंडेरा चुंगी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को गालीगलाैज व जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के विवाद में पत्थरबाजी कर रोडवेज चालक रावेंद्र कुमार उर्फ मुन्नू (40) की हत्या कर दी गई थी। हमलावर मौके से फरार हो गए। हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया था। मौके पर पहुंचे डीसीपी ने हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर किसी तरह मामला शांत कराया था। लापरवाही बरतने पर टीपी नगर चौकी प्रभारी राजेश कुमार चौबे को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन


धूमनगंज थाना क्षेत्र के गांव नीमसराय निवासी रावेंद्र कुमार उर्फ मुन्नू रोडवेज में संविदा पर ड्राइवर थे। भाई नरेंद्र कुमार उर्फ राजन पासी ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1:15 बजे रावेंद्र मुंडेरा चुंगी पेट्रोल पंप पर बस में तेल भरवाने गए थे। आरोप लगाया कि वहां घात लगाकर बैठे हसैनन, उसके भाई नुरैन, अली, कामरान, इरफान, हुसैन, कैफ समेत अन्य अज्ञात युवकों ने रावेंद्र से गालीगलौज शुरू कर दी। जातिसूचक शब्द कहकर उनके सिर पर पत्थर मार दिया और बोले कि इसे मार डालो। इसके बाद सभी ने मिलकर पत्थर बरसाए और भाई की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



Trending Videos

पहले भी दी थी शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई

नरेंद्र का आरोप है कि पूर्व में भी आरोपियों के खिलाफ धूमनगंज थाने में शिकायत दी थी लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई करती तो आज उनका भाई जिंदा होता। धूमनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि हमलावरों पर केस दर्ज किया गया है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

घटना के बाद पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज सामने आया है। 43 सेकेंड के इस फुटेज में दिख रहा है कि रावेंद्र पर हमलावर पत्थरबाजी कर रहे हैं। एक पत्थर रावेंद्र की गर्दन के पास लगा, इसके बाद वह भागने लगे तो हमलावरों ने पीछे से एक और पत्थर मारा जो सीधे के उनके सिर पर लगा। इससे वह औंधे मुंह गिर पड़े और फिर दोबारा नहीं उठे। लोगों के शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed