{"_id":"cc4b20ed38b87c28f2f0f2280f836488","slug":"maiya-your-court-devotees-began-cute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैया तेरा दरबार, भक्तों को लगे प्यारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैया तेरा दरबार, भक्तों को लगे प्यारा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 28 Aug 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। जय मां विंध्यवासिनी पद यात्रा समिति की ओर से बृहस्पतिवार को मुट्ठीगंज में भक्ति संध्या और पद यात्री स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध गायक नागेश राज पांडेय ने एक से बढ़कर एक भजनों से भावविभोर किया। ‘मैया तेरा दरबार, भक्तों को लगे प्यारा’, ‘मैं कांवरिया आज तेरे दर आया’ जैसे भक्ति गीतों पर भक्त जमकर झूमे। बीच-बीच में जय मां विंध्यवासिनी के जयकारे भी लगते रहे।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कार्यक्रमों को सराहा और कहा, ऐसे कार्यक्रम नियमित होने चाहिए। विशिष्ट अतिथि स्वामी आनंद गिरि ने कहा कि तीन दिन तक पैदल चलना कठिन तपस्या है। महापौर अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि इन कार्यक्रमों से लोगों में धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। कार्यक्रम का संचालन राजेश केसरवानी और ओंकार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में पीताम्बर लाल केसरवानी, अरविंद जायसवाल, राजेश केसरवानी, धर्मेंद्र कुमार, संजय, प्रमिल केसरवानी, लल्लू लाल कुशवाहा आदि मौजूद थे।