फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Maithili Thakur added color to Kalagram, audience danced to bhajans and Sufi music.

Mahakumbh : कलाग्राम में मैथिली ठाकुर ने जमाया रंग, भजन और सूफी संगीत पर झूमे दर्शक

Thu, 16 Jan 2025 07:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Jan 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
Maithili Thakur added color to Kalagram, audience danced to bhajans and Sufi music.
कलाग्राम में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं मैथिली ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला।

कलाग्राम में ऐसा सांस्कृतिक महाकुंभ लगा है, जिसमें कश्मीर से कन्याकुमारी तक झलक दिख रही है। सांस्कृतिक कुंभ के पांचवें दिन लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने समां बांधा। उनके मंच पर आते ही मौजूद श्रोताओं तालियों से उनका जोरदार स्वागत किया। अपनी प्रस्तुति से उन्होंने हर किसी की जुबान पर राम जी से पूछे जनकपुर की नारी से, छाप तिलक सब छीनी' जैसे गीतों की प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। गुरुवार को शाम मैथिली ठाकुर की सुरमयी आवाज का जादू हर किसी को दीवाना कर दिया।

विज्ञापन


भजनों से लेकर सूफी संगीत तक अपनी आवाज का जादू बिखेरा। शानदार प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। मैथिली ने सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं', , छाप तिलक सब छीनी' लोगवा देत कहे गारी, बता दा बबुआ ' श्याम आन बसो वृन्दावन मे, मेरी उमर बीत गयी गोकुल में, छाप तिलक सब छीनी', 'मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर', कभी राम बनके कभी श्याम बनके को प्रस्तुत कर पूरे पंडाल को भक्तिमय कर दिया और मेरे झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे राम आएंगे। आदि गाने पर तान छेड़ी तो लोग मंत्रमुग्ध हो उठे।

विज्ञापन

इस दौरान कई लोग कुर्सियों को छोड़कर नाचते भी नजर आए। भीड़ के अभिवादन के बाद मैथिली ने रामा रामा रटते, बीती रे उमरिया' से आगाज किया। फिर एक के बाद कई नगमे सुनाए। 'डम-डम डमरू बजावे ला हमार जोगिया पर श्रोताओं ने तालियों से जुगलबंदी की। देर रात कार्यक्रम समाप्ति के बाद लोग मैथिली ठाकुर की प्रशंसा करते नहीं थक रहे थे। इससे पहले मध्य प्रदेश से आए प्रहलाद कुर्मी द्वारा राई नृत्य, सुभाष देवराणी द्वारा गढ़वाल के नृत्य, भद्दू सिंह एवं दल द्वारा बैगा,परधौनी नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। 

मैथिली ने कलाग्राम का किया भ्रमण- कलाग्राम में पहुंचते ही केंद्र के प्रभारी निदेशक आशिस गिरि ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कलाग्राम में बने इमर्सिव जोन तथा सभी जेडसीसी के आंगन का देखा। इस दौरान काफी संख्या में दर्शकों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed