फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   main kingpin of the fake currency gang has absconded to Nepal

Prayagraj : जाली नोट गिरोह का मुख्य सरगना नेपाल फरार, सोशल मीडिया पर करीबियों से साधा संपर्क

Sat, 04 Apr 2026 05:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Apr 2026 05:31 PM IST
सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र में 1.18 लाख रुपये के जाली नोट पकड़े जाने के मामले में पता चला है कि देवरिया निवासी गिरोह का मुख्य सरगना विवेक यादव नेपाल फरार हो चुका है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस की एक टीम आरोपी को पकड़ने के लिए नेपाल रवाना हो गई है।

विज्ञापन
main kingpin of the fake currency gang has absconded to Nepal
जाली नोट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र में 1.18 लाख रुपये के जाली नोट पकड़े जाने के मामले में पता चला है कि देवरिया निवासी गिरोह का मुख्य सरगना विवेक यादव नेपाल फरार हो चुका है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस की एक टीम आरोपी को पकड़ने के लिए नेपाल रवाना हो गई है। आरोपी विवेक देवरिया जिले से पिछले काफी समय से सीमा पार भी जाली नोटों की सप्लाई कर रहा था। जब गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हुई तो वह खुली सीमा का फायदा उठाकर नेपाल चला गया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के फेसबुक और इंस्टाग्राम की जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। पता चला कि विवेक अपने मोबाइल फोन से सीधे कॉल या मैसेज करने से बचते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा ले रहा है। फेसबुक व इंस्टाग्राम के जरिये वह अपने साथियों व करीबियों से लगातार संपर्क में है। आरोपी का मोबाइल नंबर बंद है, ऐसे में पुलिस को आशंका है कि वह इंटरनेट के बजाय वाईफाई से फोन या लैपटॉप कनेक्ट कर अपनों से संपर्क साध रहा है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed