Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Main accused in roadways driver murder case injured in police encounter, constable also shot

Prayagraj : रोडवेज चालक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, सिपाही को भी लगी गोली

Mon, 27 Oct 2025 11:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Oct 2025 11:45 AM IST
सार

Prayagraj Encounter News : बीते मंगलवार को धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा में रोडवेज चालक रावेंद्र कुमार की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में एक सिपाही को भी गोली लगी है। धूमनगंज, कर्नलगंज थाना और एसओजी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Main accused in roadways driver murder case injured in police encounter, constable also shot
रावेंद्र। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीम सराय मुंडेरा में रोडवेज के संविदा चालक रावेंद्र की हत्या के मुख्य आरोपी अली को पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ मे ंगिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी घायल हो गया है। पुलिस ने अली को दबोच लिया, लेकिन उसका साथी नुरैन भागने में सफल रहाी। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है। यह कार्रवाई धूमनगंज, कर्नलगंज और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से की। 

विज्ञापन


21 अक्तूबर को की गई थी हत्या

मुंडेरा चुंगी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को गालीगलाैज व जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के विवाद में पत्थरबाजी कर रोडवेज चालक रावेंद्र कुमार उर्फ मुन्नू (40) की हत्या कर दी गई थी। हमलावर मौके से फरार हो गए। हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया था। मौके पर पहुंचे डीसीपी ने हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर किसी तरह मामला शांत कराया था। बाज में लापरवाही बरतने के आरोप में धूमनगंज के थाना प्रभारी अमरनाथ राय और टीपी नगर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार चौबे को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सगे भाइयों समेत दर्जन भर हुए हैं नामजद

धूमनगंज थाना क्षेत्र के गांव नीमसराय निवासी रावेंद्र कुमार उर्फ मुन्नू रोडवेज में संविदा पर ड्राइवर थे। भाई नरेंद्र कुमार उर्फ राजन पासी ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1:15 बजे रावेंद्र मुंडेरा चुंगी पेट्रोल पंप पर बस में तेल भरवाने गए थे। आरोप लगाया कि वहां घात लगाकर बैठे हसनैन उसके भाई नुरैन, अली, कामरान, इरफान, हुसैन, कैफ समेत अन्य अज्ञात युवकों ने रावेंद्र से गालीगलौज शुरू कर दी। जातिसूचक शब्द कहकर उनके सिर पर पत्थर मार दिया और बोले कि इसे मार डालो। इसके बाद सभी ने मिलकर पत्थर बरसाए और भाई की हत्या कर दी थी। घटना में शामिल सभी आरोपियों के ऊपर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है। हत्या के आरोप में  जिन आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है उसमें हसनैन अहमद, नुरैन अहमद, अली अहमद, कामरान, इरफान, हुसैन, कैफ शामिल है। इसमें हसनैन और नुरैन सगे भाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed