फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahatma Gandhi

स्कूली वाद विवाद प्रतियोगिता में सेंट एंथोनी विजेता

Wed, 02 Oct 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi
Mahatma Gandhi - फोटो : CITY DESK
गांधी जी की 150 वीं जयंती के समापन के मौके पर मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता प्रयागराज। केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मंडल के स्कूली बच्चों की भाषण, वाद-विवाद, निबंध तथा चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता का ओवर ऑल विजेता सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राएं रहीं। प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘अखण्ड भारत के लिए धारा 370 की समाप्ति,’ ‘महिला सशक्तीकरण के लिए तीन तलाक की समाप्ति एक आवश्यक निर्णय’, ‘इस सदन की राय में-आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या का समाधान अहिंसा से किया जा सकता है,’ ‘इस सदन की राय में- भारत की समस्याओं का मूल जनसंख्या विस्फोट है’। ‘हमारा पक्का संदेश प्लास्टिक मुक्त उत्तर प्रदेश,’ ‘महात्मा गाँधी जी के दर्शन एवं विचारों की प्रासांगिता,’ ‘स्वच्छता से समृद्धि,’ ‘अहिंसा,’ ‘प्रदूषण-जल, थल, नभ’ था। जिनपर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपने मौलिक व्यक्त किए।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता: आकृति वर्मा- सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज, नाजिया बानो- धर्मादेवी इंटर कॉलेज कौशांबी, राशिका सिंह-सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज फतेहपुर को क्रमश: पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

वाद-विवाद: वंशिका पाठक- सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज,तनु तिवारी- सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज, आयुष उपाध्याय-बीबीएस इंटर कॉलेज को क्रमश: पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध: क्षिप्रा सिंह-धर्मादेवी इंटर कॉलेज कौशांबी, वैभवी श्रीवास्तव- सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज, अभिषेक कुमार सिंह-सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज फतेहपुर को क्रमश: पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान मिला।
चित्रकला: अनुष्का विश्वकर्मा- सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज, शाश्वत कुमार यादव- राजकीय इंटर कॉलेज प्रयागराज, काव्या मिश्रा-सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज फतेहपुर को क्रमश: पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान मिला।

महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती के समापन पर आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन उप शिक्षा निदेशक प्रयागराज मण्डल आरएन विश्वकर्मा ने किया जबकि सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा रमेश कुमार तिवारी समापन के दौरान उपस्थित रहे। निर्णायक मण्डल के रूप में सीएमपी पीजी कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. चन्दन कुमार, सीटीई में प्रवक्ता भगवान तिवारी एवं पवन श्रीवास्तव, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चनेथू में प्रधानाध्यापक कैलाश यादव एवं आर्य कन्या इण्टर कालेज की प्रवक्ता अनुपमा श्रीवास्तव में शामिल रहीं। कार्यक्रम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोहरी के प्रधानाध्यापक रवि भूषण प्रभारी के रूप में मौजूद रहे। संचालन पुस्तकालयाध्यक्ष केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय राम आसरे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed