फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahashivratri The fair administration is busy preparing for the final bathing festival

महाशिवरात्रि : अंतिम स्नान पर्व की तैयारी में जुटा मेला प्रशासन, 15 लाख से अधिक श्रद्धालु कर सकते हैं स्नान

Fri, 13 Feb 2026 02:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Feb 2026 02:21 PM IST
सार

माघ मेले के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि की तैयारी में मेला प्रशासन जुटा है। मेला क्षेत्र ही नहीं, शिवालयों में भी सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Mahashivratri The fair administration is busy preparing for the final bathing festival
संगम स्नान को जुटी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माघ मेले के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि की तैयारी में मेला प्रशासन जुटा है। मेला क्षेत्र ही नहीं, शिवालयों में भी सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मेला प्रशासन का दावा है कि अब तक 22 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पुण्य की डुबकी चुके हैं। महाशिवरात्रि पर 15 लाख श्रद्धालु स्नान कर सकते हैं।

विज्ञापन


मेला प्रशासन ने सभी घाटों पर पुआल डालने और साफ-सफाई का काम शुरू करा दिया है। चेंजिंग रूम दुरुस्त कराए जा रहे हैं। पक्के घाटों की सफाई कराई जा रही है। एसपी मेला नीरज पांडेय के मुताबिक, मनकामेश्वर, दशाश्वमेध, गंगोली शिवाला और नागवासुकि सहित अन्य शिव मंदिरों और मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एटीएस, एनडीआरएफ सहित सुरक्षा के सभी इंतजाम पहले की तरह होंगे। रूट डाइवर्जन भी किया जाएगा। भीड़ प्रबंधन और निगरानी का काम आईट्रिपलसी के कंट्रोल कमांड सेंटर से होगा।
विज्ञापन


मेला क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसके लिए सभी तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। अनुमान है कि स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 15 लाख के पार पहुंच सकती है। - ऋषिराज, मेलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed