Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahashivratri Magh Mela Snan Sangam Prayagraj Devotees Holy Dip Maghi Maha Shivratri

Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर संगम स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, प्रयागराज में माघ मेले का आज अंतिम स्नान

Sun, 15 Feb 2026 10:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Feb 2026 10:14 AM IST
सार

Maha Shivratri Prayagraj 2026: प्रयागराज में महाशिवरात्रि के अवसर पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के पवित्र संगम में स्नान करने वालों का तांता लगा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रविवार सुबह से ही संगम नोज पर स्नान करने के लिए पहुंचने लगे थे। 
 

विज्ञापन
Mahashivratri Magh Mela Snan Sangam Prayagraj Devotees Holy Dip Maghi Maha Shivratri
महाशिवरात्रि पर संगम स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के पवित्र संगम की रेती पर लगे विश्व के सबसे बड़े धार्मिक और आध्यात्मिक सालाना मेले का रविवार को 44वां और अंतिम दिन है। माघ मेले के छठवें और आखिरी स्नान पर्व यानी महाशिवरात्रि पर रविवार को त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त से ही त्रिवेणी संगम के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मेला अधिकारी ऋषिराज के मुताबिक सुबह 7:00 तक 16 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। शाम तक आंकड़ा एक करोड़ तक पहुंच सकता है। 
विज्ञापन


वहीं, ग्रहों नक्षत्रों का अद्भुत संयोग महाशिवरात्रि के पर्व को कई गुना फलदाई बना रहा है। आज के दिन अन्न,वस्त्र और स्वर्ण दान का विशेष महत्व है। 
Trending Videos

आज करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान
मेला क्षेत्र में मौजूद अमर उजाला के वरिष्ठ संवाददाता मुनींद्र वाजपेई और विनोद तिवारी के मुताबिक  माघ मेले के आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि को लेकर मेला प्रशासन ने भी खास तैयारी की है। मेला प्रशासन ने आज करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान लगाया है। 

 
विज्ञापन

साढ़े तीन किलोमीटर लंबे घाट पर स्नान कर रहे श्रद्धालु
सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के भी आलाधिकारी ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं। माघ मेले में बनाए गए साढ़े तीन किलोमीटर लंबे घाट पर श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन

एटीएस के कमांडो भी मेले में चप्पे पर
माघ मेले में सुरक्षा के लिए जहां यूपी पुलिस, पीएसी और आर ए एफ को तैनात किया गया है। वहीं एटीएस के कमांडो भी मेले में चप्पे पर नजर रख रहे हैं। मेले की सुरक्षा मे 400 सीसीटीवी कैमरों से कराई जा रही है। इसमें डेढ़ सौ से ज्यादा एआई कैमरे भी लगाए गए हैं।
 

शिवालयों में भी सुरक्षा के खास इंतजाम
महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान कर शिवालयों में भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। शिवालयों में भी सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज के मनकामेश्वर समेत सभी पौराणिक शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रविवार सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है।

 

माघ मेले में अब तक 22 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं,  जो कि अब तक के माघ मेले में सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। महाशिवरात्रि के इस छठवें और अंतिम स्नान पर्व के साथ ही माघ मेला 2026 का औपचारिक समापन भी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed