महंत राजू दास बोले : हर सनातनी को पैदा करने चाहिए चार बच्चे, हर राज्य में होने चाहिए योगी जैसे सीएम
महंत राजू दास ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर का निर्माण हो चुका है। अब काशी, मथुरा में मंदिर बनना बाकी है। हर सनातनी को चार बच्चे पैदा करना चाहिए। इसका अभिप्राय यह है कि अगर एक बच्चा देश और समाज के लिए मांगा जाएं तो किसी को कोई कष्ट न हो।
विस्तार
हिंदू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी अयोध्या धाम के महंत राजू दास ने कहा है कि देश हिंदू राष्ट्र होना चाहिए। योगी जैसे सीएम जिस दिन देश के सभी प्रदेशों में हो जाएंगे, उसी दिन हमारा देश हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाएगा। इसे कोई रोक नहीं सकता है।
उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र के लिए हमने यात्रा निकाली। इसमें करीब तीन लाख सनातनी शामिल हुए। लेकिन, प्रशासन के अनुरोध पर यात्रा रोकनी पड़ी। आगे भी यात्रा जारी रहेंगी। अयोध्या में राममंदिर का निर्माण हो चुका है। अब काशी, मथुरा में मंदिर बनना बाकी है। महंत राजू दास ने कहा कि हर सनातनी को चार बच्चे पैदा करना चाहिए। इसका अभिप्राय यह है कि अगर एक बच्चा देश और समाज के लिए मांगा जाएं तो किसी को कोई कष्ट न हो।
उन्होंने कहा कि इस्लाम को मानने वालों की संख्या 58 हो गई हैं। एक सौ वर्ष पहले 5- 6 थीं। देश में छह करोड़ घुसपैठिएं रहते हैं। इन्हें बाहर करने की आवश्यकता हैं।हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम के महंत राजू दास ने आगे कहा कि नकली धर्माचार्य भगवा पर टिप्पणी करते जो उचित नहीं है। ऐसे लोग भेष बदल कर धर्माचार्य बन गए है।
उन्होंने कहा कि सनातन और भगवा का क्रेज बढ़ा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि जिन्होंने महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। राजनेताओं में भी बदलाव आया है।
सात फरवरी के बाद झंडा नीचे कर देंगे अखाड़े
महंत राजू दास ने कहा कि अखाड़े सात फरवरी के बाद झंडा नीचे कर देंगे। झंडा नीचे करने के बाद रसोई बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सनातन है तो ही सृष्टि है। सनातन की विशाल परंपरा है। महाकुंभ ही संत, संस्कृति और मानव उत्थान का कार्य करते हैं।
मुझे मिल रही धमकियां, सुरक्षा का नहीं है इंतजाम
सिद्धपीठ हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम के महंत राजू दास ने कहा कि उनके हत्या की साजिश की जा रहीं है। आएं दिन सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही है। ऐसे लोग है जो बाबरी मस्जिद के पैरोकार बन बैठें हैं और अपने को हिंदू कहते है। उन्होंने कहा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी मुझे धमकी दिया है, कहा है कि हमारी सरकार बनेंगी तो बताऊंगा। महंत राजू दास ने कहा कि सुरक्षा में सिर्फ एक गनर मिला हैं। जबकि मेरी सुरक्षा अगर नहीं बढ़ाई गई तो कभी भी हमला हो सकता हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.