फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahant Raju Das: Indecent remarks on Ramcharit Manas a conspiracy to break society

महंत राजू दास बोले :रामचरित मानस पर अभद्र टिप्पणी समाज को तोड़ने की साजिश

Wed, 22 Feb 2023 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Feb 2023 12:36 AM IST
सार

अयोध्या स्थित सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने मंगलवार को कहा कि रामचरित मानस पर अभद्र टिप्पणी करने वाले समाज को तोड़ना का कुचक्र कर रहे हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
Mahant Raju Das: Indecent remarks on Ramcharit Manas a conspiracy to break society
अयोध्या के महंत राजू दास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या स्थित सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने मंगलवार को कहा कि रामचरित मानस पर अभद्र टिप्पणी करने वाले समाज को तोड़ना का कुचक्र कर रहे हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने हिंदू समाज के बढ़ते वैभव और श्रेष्ठ भारत के उदय का गौरवगान भी किया। यह बातें उन्होंने एनसीजेडसीसी में लोक पहल और राजकीय पांडुलिपि विभाग की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित रामकथा पर आधारित दुर्लभ चित्र प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर कहीं।

विज्ञापन

अयोध्या में एक सम्मेलन के दौरान सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ हाथापाई करने के बाद चर्चा में आए महंत राजू दास ने कहा कि राम चरित मानस जैसा आदर्श ग्रंथ कोई नहीं है। मानस पर अभद्र टिप्पणी बड़बोलापन से ज्यादा कुछ नहीं है। ऐसे लोग खुद अपनी जड़ खोद रहे हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, डॉ वीके सिंह, मेला संरक्षक अतुल द्विवेदी, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, डॉ. भवेश द्विवेदी, डॉ. मानसिंह और डॉ. वेद मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन


संचालन डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी ने किया। इस दौरान विभिन्न शिल्प कला के तहत गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों से ग्रामोद्योग, वस्त्र उद्योग, खादी वस्त्र, सूती एवं तांत के वस्त्र, बर्तन, कन्नौज की इत्र, सहारनपुर के लकड़ी के बने सामान और हाथ की बनी हुई विभिन्न वस्तुओं को प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ ही श्रीराम कथा को पांडुलिपि प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed