फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   mahant narendra giri endorses yogi regime in hathras gangrape after new turn

हाथरस मामले पर योगी की पहल का अखाड़ा परिषद ने किया समर्थन

Thu, 08 Oct 2020 03:03 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2020 03:03 AM IST
विज्ञापन
mahant narendra giri endorses yogi regime in hathras gangrape after new turn
महंत नरेंद्र गिरि - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। हाथरस मामले को लेकर भले ही विपक्ष ने योगी सरकार पर निशाना साधा है लेकिन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने योगी सरकार की पहल का समर्थन किया है। परिषद ने इस प्रकरण में सरकार की ओर से अब तक की गई कार्रवाई को सही ठहराया है। अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने हाथरस में बेटी के साथ हुई दरिंदगी की घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। लेकिन, इस मामले को लेकर हो रही राजनीति को गलत करार दिया है।
विज्ञापन


महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि पहली बार कोई संत, सूबे का मुखिया बना है। योगी आदित्यनाथ अच्छे शासक के तौर पर शासन चला रहे हैं लेकिन कुछ अराजक तत्व उन्हें जानबूझकर बदनाम करने के लिए साजिश रच रहे हैं। हाथरस की घटना को लेकर जातीय हिंसा फैलाने की साजिश का पर्दाफाश भी हो चुका है। अपराधियों की कोई जाति, कोई धर्म नहीं होता है। इसलिये अपराधियों को दंड मिलना ही चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, जनता सब जानती है। उम्मीद है, हाथरस कांड के जो भी षडयंत्रकारी हैं उनका जल्द पर्दाफाश हो जाएगा। 2022 में योगी फिर सूबे की कमान संभालेंगे। इसीलिए विपक्ष उन्हेें बदनाम करने में जुटा है। उन्होंने प्रदेश की नौकरशाही से भी अपील की है कि सीएम योगी के खिलाफ हो रही साजिशों का पर्दाफाश करते हुए उनकी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed