फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahant Narendra Giri: Akhara Parishad engaged in preparations for Shodashi, no decision on Mahant's successor at present

महंत नरेंद्र गिरि : षोडशी की तैयारियों में जुटा अखाड़ परिषद, महंत के उत्तराधिकारी पर फिलहाल कोई फैसला नहीं

Sun, 26 Sep 2021 11:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Sep 2021 11:09 PM IST
सार

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की सीबीआई जांच चलने के कारण अखाड़ा परिषद ने महंत के नए उत्तराधिकारी के नाम का चयन और पट्टाभिषेक का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
Mahant Narendra Giri: Akhara Parishad engaged in preparations for Shodashi, no decision on Mahant's successor at present
Prayagraj News : मठ बाघंबरी गद्दी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

अखिल भारतीय अखड़ा परिषद के महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद षोडशी भंडारे की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पांच अक्तूबर षोडशी भंडारा होगा। इसके लिए निरंजनी अखाड़े की ओर से भव्य इंतजाम किए जा रहे हैं। संत परंपरा में तेरही की तरह ही षोडशी की रस्म होती है। अंतिम रस्म से जुड़े इस आयोजन में देश भर से संतों के अलावा कई राजनीतिक हस्तियों के भी आने की उम्मीद है। महंत की षोडशी पर उत्तराधिकारी के पट्टाभिषेक पर अभी अनिश्चय की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


बाघंबरी गद्दी मठ में महंत नरेंद्र गिरि का षोडशी भंडारा पांच अक्तूबर को होगा। षोडशी भंडारे के इंतजामों के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें कई राजनेता, मंत्री, महामंडलेश्वर, पीठाधीश्वर और बड़े संत शामिल हो सकते हैं। षोडशी में स्थानीय मठों, मंदिरों के महंतों के अलावा अखाड़ों के सचिव, कारोबारी व अन्य पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे। षोडशी भंडारे के मौके पर ही महंतई चादर की रस्म भी होनी थी, लेकिन महंत की मौत की सीबीआई जांच शुरू होने की वजह से इसमें रोड़ अटक गया है।
विज्ञापन


फिलहाल निरंजनी अखाड़े के पदाधिकारियों ने सीबीआई जांच पूरी होने तक उत्तराधिकारी के चयन का फैसला स्थगित कर दिया है, लेकिन कहा जा रहा है कि अंदरखाने उत्तराधिकारी बनाकर अगली रस्म कराने की भी जद्दोजहद जारी है। इस संबंध में निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत ओंकार गिरि का स्पष्ट कहना है कि अभी संत समाज इस घटना को लेकर मर्माहत है। ऐसे में सीबीआई जांच होने तक महंतई चादर का प्रश्न ही नहीं उठता। ऐसे में पांच अक्तूबर को महंतई चादर की रस्म को लेकर ऊहापोह बरकरार है। महंतई चादर यानी पट्टाभिषेक में अखाड़े के  महामंडलेश्वर, महंत और उप महंत मिलकर चादर ओढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed