फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahangai Bhatta: 3 percent increase in dearness allowance possible, benefit will be given from July salary

Mahangai Bhatta : महंगाई भत्ता में तीन फीसदी बढ़ोतरी संभावित, जुलाई के वेतन से मिलेगा लाभ

Thu, 11 Jul 2024 01:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Jul 2024 01:09 PM IST
सार

केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों के साथ ही पेंशनरों का महंगाई भत्ता जल्द ही बढ़ सकता है। इसमें तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की जा सकती है। यह लाभ जुलाई माह से मिलेगा। 

विज्ञापन
Mahangai Bhatta: 3 percent increase in dearness allowance possible, benefit will be given from July salary
महंगाई भत्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महंगाई भत्ता (डीए) में तीन फीसदी की बढ़ोतरी संभावित है। इसका लाभ एक करोड़ से अधिक केंद्रीय एवं राज्य कर्मियों तथा पेंशनर्स को मिलेगा। इस बढ़ोतरी का लाभ जुलाई महीने के वेतन से मिलेगा।

विज्ञापन


वेतन तथा पेंशन निर्धारण के जानकार एजी ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी के अनुसार जुलाई 2023 में औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता सूचकांक 402.336 अंक था। अगस्त में 400.896, सितंबर में 396, अक्तूबर में 398.592, नवंबर में 400.608, दिसंबर में 399.744, जनवरी 2024 में 400.032, फरवरी में 400.896, मार्च में 400.032, अप्रैल में 401.472 तथा मई में सूचकांक 402.912 अंक रहा। यदि जून में भी सूचकांक 402.912 अंक रहा तो इन 12 महीनों के सूचकांक का औसत 400.536 अंक होगा।

विज्ञापन

इस आधार पर निर्धारित फार्मूले के तहत जुलाई महीने से डीएम 53.22 फीसदी होगा। चूंकि, न्यूनतम पूर्णांक ही देय होता है। इस तरह से जुलाई महीने से 53 फीसदी डीए संभावित है। अभी 50 फीसदी डीए मिल रहा है। ऐसे में जुलाई से डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी संभावित है।

हरिशंकर तिवारी का कहना है कि जून महीने के सूचकांक में सात या इससे अधिक अंक की कमी होती है तो दो फीसदी डीए में बढ़ोतरी होगी। इसी तरह से 25 अंकों की वृद्धि होती है तो डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी होगी लेकिन एक महीने में सूचकांक में इतना अंतर आमतौर पर नहीं होता। ऐसे में डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी संभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed