{"_id":"5e2f555c2fad0d2679746141","slug":"mahamandaleshwar-of-kinnar-akhada-tina-maa-said-nation-is-above-religion","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर टीना मां बोलीं- धर्म से ऊपर है राष्ट्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर टीना मां बोलीं- धर्म से ऊपर है राष्ट्र
Tue, 28 Jan 2020 02:55 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
किन्नर अखाड़ा
- फोटो : अमर उजाला
किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामंडलेश्वर टीना मां ने शिष्यों और बड़ी संख्या में कल्पवासियों और स्नानार्थियों के साथ माघ मेला के संगम लोवर-हरिश्चंद्र मार्ग पर लगे किन्नर अखाडा के शिविर में गणतंत्र दिवस रविवार को धूमधाम से ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
राष्ट्रगान के बाद सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म से ऊपर राष्ट्र है। जब राष्ट्र ही नही रहेगा तो धर्म और हम-आप कहा से और कैसे आएगा। ऐसे में सभी का अस्तित्व ही खत्म हो जायेगा। कहा कि सबसे पहले और सबसे जरुरी है कि हम सब लोग मिलकर राष्ट्र को पूरी तरह से मजबूत करें तभी सभी लोग सुरक्षित होंगे।
विज्ञापन
कहा कि आज देश में जाति भेद, लिंग भेद, धर्म भेद और जातिवाद इतना पांव पसार चुका है कि हर व्यक्ति परेशान है और चारो तरफ अशांति है। इससे देश कमजोर होगा। ऐसे में सबसे जरुरी है कि सभी लोग अपने मतभेदो को भुलाकर राष्ट्र की एकता और अखण्डता को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने बताया कि अखाड़े में 30 जनवरी बसंत पंचमी तक विशेष आशिर्वाद कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
कहा कि प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू की श्रीराम कथा फरवरी-मार्च माह में अरैल में है। ऐसे में किन्नर अखाडा की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी 28 फरवरी से 10 मार्च तक प्रयागराज में रहेगे।
ध्वजारोहण के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता नवीन सिंह, प्रसिद्ध मूंछ नर्त क राजेन्द्र तिवारी दुकान जी, समाजसेवी नाजिम अंसारी, वरुण, जतिन, नैना, परी, शोभा, प्रतिमा, मनीषा, शिवानी, विनिता सहित बडी संख्या में लोग थे।