फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Why is the coincidence of Ashtami Tithi special for PM Modi, he took the dip on this date in 2019

Mahakumbh : पीएम मोदी के लिए क्यों खास है अष्टमी तिथि का संयोग, 2019 में भी इसी तिथि पर लगाई थी डुबकी

Thu, 06 Feb 2025 11:47 AM IST
विनोद सिंह विनोद बघेल, अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
विनोद बघेल, अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Feb 2025 11:47 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जिस मुहूर्त में संगम में स्नान किया वह दुर्लभ और जप, तप और ध्यान के लिए बेहद शुभ माना जाता है। वर्ष 2019 के कुंभ में भी संगम में डुबकी लगाई थी।

विज्ञापन
Mahakumbh: Why is the coincidence of Ashtami Tithi special for PM Modi, he took the dip on this date in 2019
पीएम मोदी ने संगम में डुबकी लगाई। - फोटो : पीटीआई।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जिस मुहूर्त में संगम में स्नान किया वह दुर्लभ और जप, तप और ध्यान के लिए बेहद शुभ माना जाता है। वर्ष 2019 के कुंभ में भी संगम में डुबकी लगाई थी। संयोग यह है कि 2029 में जो भीमा अष्टमी तिथि पर भरनी नक्षत्र और शुक्ल योग था और गुप्त नवरात्रि चल रही थी, वही योग महाकुंभ में मोदी के संगम में डुबकी लगाते समय भी रहा। इस समय भी गुप्त नवरात्रि चल रही है जो सात फरवरी तक है।

विज्ञापन


गुप्त नवरात्रि को ध्यान, साधना, पूजन और सिद्धि के लिए बेहद अहम माना जाता है। शारदीय और वासंतिक नवरात्रि की तरह गुप्त नवरात्रि भी वर्ष में दो बार माघ और आषाढ़ माह में आता है। यह काफी दुर्लभ योग माना जाता है। मोदी के लिए यह योग काफी अहम है, क्योंकि 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते समय भी यही योग था।2019 के कुंभ में पहुंचे नरेंद्र मोदी ने पीएम मोदी ने सफाईकर्मियों के पांव पखार कर सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया था। इसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में पीएम ने प्रचंड जीत दर्ज कर दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
विज्ञापन


पीएम पांव पखारेंगे ऐसी कल्पना भी सम्मान प्राप्त करने वाले सफाई कर्मचारियों ने नहीं की थी। पीएम जब पांव पखार रहे थे तो यह पांचों सफाई कर्मचारी मानो निशब्द थे, बस नम आंखें ही बोल रहीं थीं। कुंभ नगरी के गंगा पंडाल के इस नजारे को देखकर अन्य सफाईकर्मियों तथा स्वच्छाग्रहियों की भावनाएं ऊफान पर थीं तो मोदी ने भी इसे अपने जीवन का सबसे अविस्मरणीय पल बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed