फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh Stampede Judicial commission recorded statements of 30 policemen, team may come again after Holi

Mahakumbh Stampede : न्यायिक आयोग ने दर्ज किए 30 पुलिसकर्मियों के बयान, होली बाद फिर आ सकती है टीम

Wed, 12 Mar 2025 07:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Mar 2025 07:08 PM IST
सार

मौनी अमावस्या पर हुए हादसे की जांच के लिए आई न्यायिक आयोग की टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। आयोग को एआई कैमरों की कुछ महत्वपूर्ण फुटेज हाथ लगी है जो जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
Mahakumbh Stampede Judicial commission recorded statements of 30 policemen, team may come again after Holi
मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर संगम तट पर हुई भगदड़ में छूटा लोगों का सामान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मौनी अमावस्या पर हुए हादसे की जांच के लिए आई न्यायिक आयोग की टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। आयोग को एआई कैमरों की कुछ महत्वपूर्ण फुटेज हाथ लगी है जो जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकते हैं। अब तक टीम ने 30 पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज कर चुकी है। हालांकि, संगम नोज के फुटेज में कुछ सीन नहीं मिले हैं।

विज्ञापन

न्यायिक आयोग की टीम घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही मेला के बड़े पुलिस अफसरों से भी पूछताछ कर चुकी है। वैसे उनके लिखित बयान नहीं लिए गए हैं। लेकिन अलग-अलग कई बैठकें अफसरों के साथ हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि अफसरों के बयान की पुष्टि की जा रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, आयोग के एक सदस्य सामान्य श्रद्धालु बनकर अलग-अलग पहलुओं के साथ ही दुकानदारों, नाविकों, पंडा समाज आदि से कई महत्वपूर्ण तथ्य एकत्र कर चुके हैं।

विज्ञापन


इसकी भनक तक मेला प्रशासन और पुलिस के अफसरों तक को नहीं लग सकी थी। टीम के सदस्य पत्नी संग आए और संगम घाट पर स्नान किया। दो से तीन घंटे तक लोगों से बातचीत कर हादसे के बारे में जानकारी एकत्रित की। कहा जा रहा है कि होली बाद न्यायिक आयोग की टीम फिर आ सकती है। सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हर्ष कुमार की अध्यक्षता में गठित न्यायिक आयोग में रिटायर्ड आईएएस दिनेश कुमार सिंह और रिटायर्ड आईपीएस वीके गुप्ता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में कारगर होंगे एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे

श्रद्धालुओं के हेड काउंट के लिए एआई कैमरों का बड़े स्तर पर उपयोग महाकुंभ के दौरान किया गया। इसका समय समय पर डाटा अपडेट किया गया। 2700 से अधिक कैमरे शहर एवं मेला क्षेत्र में लगाए गए थे। मेला क्षेत्र में घाटों सहित अन्य 200 स्थानों पर कैमरे लगाए गए थे। कैमरों के साथ ही अन्य तकनीकों का सहारा भी लिया गया था। यह कैमरे आयोग की जांच में कारगर साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed