फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Shuttle service started from airport, more than 500 traveled on the first day

Mahakumbh : एयरपोर्ट से शुरू हुई शटल सेवा, पहले दिन 500 से ज्यादा ने किया सफर

Thu, 02 Jan 2025 07:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Jan 2025 07:04 PM IST
सार

एयरपोर्ट से ई बस शुरू होने का सबसेे ज्यादा फायदा झलवा में रहने वाले और ट्रिपलआईटी के छात्र-छात्राओं को मिला है। एयरपोर्ट से सिविल लाइंस के लिए कुल पांच बसों को लगाया गया है। प्रत्येक आधे घंटे पर इन बसों को संचालन किया जाना है।

विज्ञापन
Mahakumbh: Shuttle service started from airport, more than 500 traveled on the first day
प्रयागराज एयरपोर्ट से शुरू हुआ शटल ई बसों का संचालन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट से सिविल लाइंस तक सिटी बसों का संचालन बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन 500 से ज्यादा लोगों ने सफर किया। अफसरों ने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में इन बसों में सफर करने वालों की संख्या में इजाफा होगा।

विज्ञापन

एयरपोर्ट से ई बस शुरू होने का सबसेे ज्यादा फायदा झलवा में रहने वाले और ट्रिपलआईटी के छात्र-छात्राओं को मिला है। एयरपोर्ट से सिविल लाइंस के लिए कुल पांच बसों को लगाया गया है। प्रत्येक आधे घंटे पर इन बसों को संचालन किया जाना है। पहले दिन सुबह दस बजे एयरपोर्ट से सिविल लाइंस के लिए बस चली। हालांकि, एयरपोर्ट से इसमें यात्री नाममात्र के मिले, लेकिन झलवा और ट्रिपलआईटी पहुंचते ही बस फुल हो गई। इस बस में सफर कर रहे ट्रिपलआईटी के अमित, शशांक, पलक, राशि, अभिषेक ओझा ने बताया कि वह ऑटो से ही सिविल लाइंस जाते रहे हैं, लेकिन आज ई बस में बैठने का मौका मिला।

विज्ञापन

एयरकंडीशन बस होने की वजह से इसमें ठंड भी नहीं लगी। यह सभी लोग सुभाष चौराहे पर ही उतरे। यहां बस से उतरे राजरूपपुर के रवि केसरवानी ने बताया कि सफर आरामदायक रहा। प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक एमके त्रिवेदी ने बताया कि इस बस का अधिकतम किराया 35 और न्यूनतम 12 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सिविल लाइंस से रहिमाबाद और एयरपोर्ट का किराया 35 रुपये तो पीपल गांव, ट्रिपलआईटी का 30 रुपये, राजरूपपुर, जागृति चौराहे का 25, चौफटका, महिला ग्राम, सप्लाई डिपो का 20 एवं एकलव्य चौराहे का किराया 12 रुपये है। कहा कि पांच जनवरी से अन्य रूटों पर भी शटल सेवा शुरू कर दी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed