फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Refund of general ticket can be taken for six hours

महाकुंभ : तीन नहीं, छह घंटे तक लिया जा सकेगा जनरल टिकट का रिफंड, मौनी अमावस्या पर चलेंगी 360 स्पेशल ट्रेनें

Tue, 31 Dec 2024 02:59 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 31 Dec 2024 02:59 PM IST
सार

महाकुंभ को लेकर उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने रखा रेलवे की तैयारियों का ब्योरा लिया। शहर के स्टेशनों पर बनाए गए हैं 28 यात्री आश्रय स्थल, एक बार में रुक सकेंगे 1.30 लाख यात्री।

विज्ञापन
Mahakumbh: Refund of general ticket can be taken for six hours
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के दौरान इस बार रेलवे एक विशेष व्यवस्था करने जा रहा है। महाकुंभ के मौके पर अगर कोई यात्री प्रयागराज के किसी भी स्टेशन से जनरल टिकट खरीदता है और किन्हीं कारणों से अगर उसे अपनी यात्रा निरस्त करनी है तो वह टिकट लेने के छह घंटे के अंदर उसका रिफंड ले सकेगा। अभी तक टिकट लेने के तीन घंटे के अंदर ही रिफंड लिए जाने की व्यवस्था है। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी का कहना है कि महाकुंभ के मौके पर यह व्यवस्था पहली बार लागू की जा रही है।

विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में महाकुंभ-2025 को लेकर रेलवे द्वारा की जा रहीं तमाम तैयारियों के बारे में बताते हुए महाप्रबंधक ने कहा कि इस बार 15 दिन पूर्व यात्री रिटर्न जनरल टिकट की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। अभी तीन दिन पूर्व ही रिटर्न टिकट लिए जाने की सुविधा है।
विज्ञापन


महाप्रबंधक ने डीआरएम हिमांशु बडोनी व उत्तर मध्य रेलवे के अन्य महत्वपूर्ण अफसरों की मौजूदगी में बताया कि महाकुंभ के दौरान एक करोड़ से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने इस बार अभूतपूर्व तैयारी की है। 45 दिन में कुल 13,234 ट्रेनें संचालित करने की योजना है। इसमें 560 रिंग रेल सेवाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौनी अमावस्या के मौके पर होगा 360 स्पेशल ट्रेनों का संचालन
महाप्रबंधक ने बताया कि महाकुंभ के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के मौके पर 360 स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने की योजना है। कहा कि सिर्फ अमावस्या के दिन ही 132 स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की योजना है। पर्व के एक दिन पूर्व और एक दिन बाद भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। मौनी अमावस्या पर्व पर 15 लाख यात्रियों के सफर करने का अनुमान है। अगर संख्या बढ़ती है तो रेलवे द्वारा अतिरिक्त ट्रेनें बढ़ा दी जाएंगी।

कुंभ के हिसाब से की गई तैयारी
पिछले कुंभ में ट्रेन के माध्यम से सफर करने वाले यात्रियों में से 45-50 फीसदी ने प्रयागराज जंक्शन से सफर किया था। महाप्रबंधक ने बताया कि उसी हिसाब से महाकुंभ में प्रयागराज जंक्शन पर तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि 18 फीसदी यात्रियों ने प्रयाग, फाफामऊ और 12 फीसदी ने झूंसी और प्रयागराज रामबाग स्टेशन से और शेष 20 फीसदी यात्रियों ने शहर के अन्य स्टेशनों से सफर किया। इस बार इन आंकड़ों के आधार पर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया गया है।


महाकुंभ को देखते हुए बढ़ाई गई नाइट पेट्रोलिंग
महाकुंभ को देखते हुए नाइट पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। महाकुंभ के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहेंगे। इसके अलावा रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए 18,000 अतिरिक्त फोर्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सुरक्षा तंत्र लगाया है। सीसीटीवी कैमरों के जरिये निगरानी होगी और संदिग्धों की पहचान के लिए एआई फोटो पहचान प्रणाली का उपयोग किया जाएगा।

रेलवे की तैयारियों का ब्योरा

  • शहर के स्टेशनों पर बनाए गए हैं 28 यात्री आश्रय स्थल। पिछले कुंभ में थे 11।
  • यात्री आश्रय स्थल पर एक साथ 1.30 लाख श्रद्धालुओं के ठहरने की है व्यवस्था।
  • खुसरो बाग में पहली बार 50,000 श्रद्धालुओं के ठहरने की रहेगी व्यवस्था।
  • 560 टिकट काउंटर के माध्यम से रोजाना 10 लाख श्रद्धालुओं को दिए जाएंगे जनरल टिकट।
  • भीड़ प्रबंधन के लिए जंक्शन सिविल लाइंस से निकासी और सिटी साइड से मिलेगा यात्रियों को प्रवेश।
  • हर रेलवे स्टेशन पर मेडिकल सुविधाएं और जंक्शन पर बनाया गया है मिनी अस्पताल।
  • आपदा प्रबंधन के लिए क्विक रिस्पांस टीम, रैपिड एक्शन टीम और फायर टीम रहेगी मुस्तैद।
  • 1800 छोटी दूरी की ट्रेनें, 700 लंबी दूरी की ट्रेनें और 560 रिंग रेल का होगा संचालन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed