फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Rajasthan CM took holy dip in Sangam along with cabinet, cabinet meeting held on Triveni banks

Mahakumbh : राजस्थान के सीएम ने कैबिनेट संग संगम में लगाई पावन डुबकी, त्रिवेणी तट पर हुई कैबिनेट बैठक

Sat, 08 Feb 2025 08:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Feb 2025 08:31 PM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने महाकुंभ के दौरान गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान राजस्थान सरकार के मंत्रियों ने भी संगम में स्नान किया।

विज्ञापन
Mahakumbh: Rajasthan CM took holy dip in Sangam along with cabinet, cabinet meeting held on Triveni banks
राजस्थान के सीएम भजनलाल और मध्य प्रदेश के सीएम डाॅ. मोहन यादव ने एक साथ संगम में डुबकी लगाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने महाकुंभ के दौरान गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान राजस्थान सरकार के मंत्रियों ने भी संगम में स्नान किया। भजनलाल शर्मा ने इसे भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक बताया। वहीं इसके उपरांत राजस्थान भवन में सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह महाकुंभ में योगी कैबिनेट के बाद किसी राज्य सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक है। सीएम भजनलाल शर्मा पहले भी महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं। 

विज्ञापन


पूर्वजों और संतों की विरासत

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, "महाकुंभ हमारी विरासत और संस्कृति का प्रतीक है। यह हमारे पूर्वजों और संतों की धरोहर है, जो खगोलीय गणनाओं के आधार पर आता है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों का यहां आना, यह केवल भारत में ही संभव है।"

विज्ञापन

Mahakumbh: Rajasthan CM took holy dip in Sangam along with cabinet, cabinet meeting held on Triveni banks
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने मंत्रियों के साथ संगम में डुबकी लगाई। - फोटो : अमर उजाला।

योगी सरकार को दी बधाई

उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस भव्य आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद देता हूं। देश और विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां आ रहे हैं, यह भारत की आस्था और आध्यात्मिक शक्ति को दर्शाता है।" 

इन महत्वपूर्ण निर्णयों पर राजस्थान कैबिनेट ने लगाई मुहर

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में प्रयागराज में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसमें देवस्थान विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। इनमें मंदिरों की भोगराग की राशि दोगुनी की गई। अंशकालीन पुजारियों का मानदेय बढ़ाकर 7500 रुपए प्रतिमाह किया साथ ही राज्य में और राज्य से बाहर स्थित देवस्थान विभाग के मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत की गई। 

Mahakumbh: Rajasthan CM took holy dip in Sangam along with cabinet, cabinet meeting held on Triveni banks
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने संगम में डुबकी लगाई। - फोटो : अमर उजाला।

दिल्ली चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया

दिल्ली चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर विश्वास है। दिल्ली की जनता ने भरोसा किया कि उनका विकास केवल डबल इंजन सरकार ही सुनिश्चित कर सकती है, इसलिए उन्होंने ऐतिहासिक बहुमत के साथ बीजेपी सरकार बनाई।"  इस दौरान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्रिगण, सांसदगण, विधायकगण सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed