फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: PM Modi mentioned Mahakumbh in Mann Ki Baat, said- after coming here all discrimination gets erased

Mahakumbh : पीएम मोदी ने मन की बात में किया महाकुंभ का जिक्र, कहा- यहां आकर मिट जाते हैं सारे भेदभाव

Sun, 19 Jan 2025 02:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Jan 2025 02:56 PM IST
सार

नए साल के पहले मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के सबसे बड़े धार्मिक और आध्यात्मिक समागम महाकुंभ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यहां पर जनसैलाब उमड़ पड़ रहा है। देश के चारों कोनों से लोग यहां पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Mahakumbh: PM Modi mentioned Mahakumbh in Mann Ki Baat, said- after coming here all discrimination gets erased
पीएम मोदी की 'मन की बात' - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नए साल के पहले मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के सबसे बड़े धार्मिक और आध्यात्मिक समागम महाकुंभ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यहां पर जनसैलाब उमड़ पड़ रहा है। देश के चारों कोनों से लोग यहां पहुंच रहे हैं। यहां पर आकर अमीर और गरीब सबका भेद मिट जा रहा है।  कहा कि महाकुंभ का श्रीगणेश हो चुका है। चिरस्मरणीय जन सैलाब, अकल्पनीय दृश्य और समता, समरसता का असाधारण संगम दिखाई दे रहा है। इस बार कुंभ में कई दिव्य योग बन रहे हैं।

विज्ञापन


ये उत्सव विविधता में एकता का उत्सव मनाता है। संगम की रेती पर पूरे भारत के, पूरे विश्व के लोग जुटते हैं। हजारों वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में कहीं कोई भेदभाव नहीं, जातिवाद नहीं। इसमें भारत के दक्षिण से लोग आते हैं, भारत के पूर्व और पश्चिम से लोग आते हैं।
विज्ञापन


कुंभ में गरीब, अमीर सब एक हो जाते हैं। सब लोग संगम में डुबकी लगाते हैं। एक साथ भंडारों में भोजन करते हैं, प्रसाद लेते हैं, तभी तो कुंभ एकता का महाकुंभ है। यह आयोजन हमें ये भी बताता है कि कैसे हमारी परंपराएं पूरे भारत को एक सूत्र में बांधती हैं। उत्तर से दक्षिण तक मान्यताओं को मानने के तरीके एक जैसे ही हैं। एक तरफ प्रयागराज, उज्जैन, नासिक और हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होता है, वैसे ही दक्षिण भूभाग में गोदावरी, कृष्णा, नर्मदा और कावेरी नदी के तटों पर पुष्करम होते हैं। ये दोनों ही पर्व हमारी पवित्र नदियों से उनकी मान्यताओं से जुड़े हुए हैं। इसी तरह अनेक ऐसे मंदिर हैं जिनकी परंपराएं कुंभ से जुड़ी हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा पीढ़ी सभ्यता से जुड़ जाती है तो उसकी जड़ें और मजबूत हो जाती हैं  

उन्होंने खुशी और संतोष जताया कि महाकुंभ में युवाओं की बड़ी भागीदारी दिख रही है। उन्होंने कहा कि इस बार आप सबने देखा होगा कि कुंभ में युवाओं की भागीदारी बहुत व्यापक रूप में नजर आती है। यह भी सच है कि जब युवा पीढ़ी अपनी सभ्यता के साथ, गर्व के साथ जुड़ जाती है तो उसकी जड़ें और मजबूत होती हैं। तब उसका स्वर्णिम भविष्य भी सुनिश्चित हो जाता है। इस बार कुंभ के डिजिटल फुट प्रिंट भी इतने बड़े पैमाने पर दिख रहे हैं। कुम्भ की ये वैश्विक लोकप्रियता हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। 

सामाजिक मेलजोल का माध्यम हैं पर्व 

पीएम मोदी ने पर्वों को सामाजिक मेलजोल का माध्यम बताते हुए कहा कि हाल ही पश्चिम बंगाल में गंगासागर में मेले का भी विहंगम आयोजन हुआ। संक्रांति के पावन अवसर पर इस मेले में पूरी दुनिया से आए लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है। कुंभ, पुष्करम और गंगा सागर मेला ये पर्व हमारे सामाजिक मेल जोल को, सद्भाव को, एकता को बढ़ाने वाले पर्व हैं। ये पर्व भारत के लोगों को भारत की परंपराओं से जोड़ते हैं और जैसे हमारे शास्त्रों में संसार में धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष पर बल दिया है, वैसे ही हमारे पर्वों और परंपराएं भी आध्यात्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक हर पक्ष को सशक्त करते हैं।

सीएम योगी ने पीएम मोदी के प्रति जताया आभार

मन की बात में महाकुंभ का जिक्र करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वर्ष के पहले मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने महाकुंभ का भी प्रमुखता से जिक्र किया और एक बार फिर इसे एकता का महाकुंभ बताया। पीएम मोदी की चर्चा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में भारत की एकात्मता के जीवंत प्रतीक, आध्यात्मिकता, समता और समरसता के महासमागम महाकुंभ के सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर चर्चा कर हम सभी को मार्गदर्शन प्रदान किया है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का महोत्सव महाकुंभ प्रयागराज हमारी सांस्कृतिक धरोहरों व परंपराओं से आज संपूर्ण विश्व का साक्षात्कार करा रहा है। महाकंभ में युवाओं की बढ़ती भागीदारी पर सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का युवाओं के लिए गर्व के साथ अपनी सभ्यता, संस्कृति के अनुगमन का संदेश उन्हें एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed