फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Passengers will enter the station from the shelter of the same color as their ticket

Mahakumbh : जिस रंग का टिकट, उसी रंग के आश्रयस्थल से स्टेशन पर प्रवेश करेंगे यात्री, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Sun, 02 Feb 2025 10:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Feb 2025 10:22 PM IST
सार

वसंत पंचमी पर रेलवे ने शहर के स्टेशनों से 100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। इस दौरान ऑन डिमांड ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, नैनी स्टेशन पर कलर कोडिंग भी लागू रहेगी।

विज्ञापन
Mahakumbh: Passengers will enter the station from the shelter of the same color as their ticket
महाकुंभ स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वसंत पंचमी पर रेलवे ने शहर के स्टेशनों से 100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। इस दौरान ऑन डिमांड ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, नैनी स्टेशन पर कलर कोडिंग भी लागू रहेगी। इसके तहत जनरल टिकट लेने वाले यात्रियों का टिकट जिस रंग का होगा, उन्हें उसी रंग के यात्री आश्रयस्थल में जाना होगा।

विज्ञापन

प्रमुख स्नान पर्वों पर रेलवे ने शहर के प्रमुख स्टेशनों पर कलर कोडिंग व्यवस्था लागू की है। स्टेशनों पर लाल, नीला, पीला व हरे रंग के यात्री आश्रयस्थल बनाए गए हैं। आश्रयस्थल से ही यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर ले जाया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी बताते हैं कि जंक्शन, प्रयागराज छिवकी व नैनी स्टेशन पर अलग-अलग दिशाओं में जाने वाले यात्रियों के लिए कलर कोडिंग की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


यात्रियों को दिए जाने वाले जनरल टिकट पर उसकी रंग की पट्टी भी रहती है।प्लेटफॉर्म तक जाने के लिए उसी रंग के संकेतक भी लगाए गए हैं। प्रयाग और झूंसी स्टेशन पर भी ऑन डिमांड ट्रेन चलाने की तैयारी की गई है। सभी स्टेशनों पर एकल दिशा प्रवेश और निकास भी रविवार से लागू हो गया, जो पांच फरवरी की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रूटवार ट्रेनों का संचालन

प्रयागराज जंक्शन : भरवारी, सिराथू, कानपुर, आगरा, दिल्ली, जयपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, हावड़ा, मानिकपुर, मुंबई के लिए।

प्रयागराज रामबाग और झूंसी : ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, भटनी, देवरिया, आजमगढ़ व गोरखपुर दिशा के लिए।

प्रयाग, फाफामऊ जंक्शन : ऊंचाहार, रायबरेेली, लखनऊ, बरेेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और अयोध्या दिशा के लिए।

प्रयागराज छिवकी, नैनी : शंकरगढ़, मानिकपुर, चित्रकूट, बांदा, झांसी, सतना, मुंबई, दक्षिण भारत के लिए।

प्रयागराज जंक्शन पर यह रहेगी व्यवस्था

प्रवेश द्वार संख्या : यात्री आश्रयस्थल का रंग : दिशा : प्लेटफॉर्म संख्या

01 : लाल रंग : वाराणसी, लखनऊ की ओर : प्लेटफॉर्म 07 से 10

02 : नीला रंग : मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय की ओर : प्लेटफॉर्म 04 और 05

03 : पीला रंग : मानिकपुर, चित्रकूट, झांसी, सतना की ओर : प्लेटफॉर्म 01

04 : हरा रंग : कानपुर, अलीगढ़, आगरा, दिल्ली की ओर : प्लेटफार्म 02 और 03

(नोट...आरक्षित टिकट वाले यात्रियों का प्रवेश गेट संख्या 05 से होगा।)

नैनी जंक्शन पर रहेगी यह व्यवस्था

प्रवेश द्वार संख्या : यात्री आश्रय का रंग : दिशा : प्लेटफॉर्म संख्या

01 : हरा रंग : कानपुर, दिल्ली की ओर : प्लेटफॉर्म 02

01 : नीला रंग : मानिकपुर, चित्रकूट, बांदा, झांसी की ओर : प्लेटफॉर्म 03

01 : लाल रंग : सतना, कटनी, जबलपुर की ओर : प्लेटफॉर्म 03

03, 04 : पीला रंग : मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, पटना, हावड़ा की ओर : प्लेटफॉर्म 01

नोट...आरक्षित टिकट वाले यात्रियों का प्रवेश गेट संख्या 02 से होगा।

 

प्रयागराज छिवकी पर रहेगी यह व्यवस्था

01 बी : हरा रंग : मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पटना, हावड़ा की ओर : प्लेटफॉर्म 01, 02

01 ए : लाल रंग : मानिकपुर, चित्रकूट, बांदा, झांसी, सतना, जबलपुर की ओर : प्लेटफॉर्म 03, 04

नोट...आरक्षित टिकट वाले यात्रियों का प्रवेश गेट संख्या 02 से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed