फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: More than 3.50 crore devotees took bath in Triveni on the first Amrit Snan festival

Mahakumbh: प्रथम अमृत स्नान पर्व पर 3.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया त्रिवेणी में स्नान, सीएम ने दी बधाई

Tue, 14 Jan 2025 08:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 Jan 2025 08:26 PM IST
सार

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महाकुंभ में गंगा स्नान करने वालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक भावपूर्ण पोस्ट के जरिए आस्था, समता और एकता के इस महासमागम में शामिल पूज्य संतों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

विज्ञापन
Mahakumbh: More than 3.50 crore devotees took bath in Triveni on the first Amrit Snan festival
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महाकुंभ में गंगा स्नान करने वालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक भावपूर्ण पोस्ट के जरिए आस्था, समता और एकता के इस महासमागम में शामिल पूज्य संतों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

विज्ञापन


सीएम योगी ने  महाकुंभ को सनातन धर्म की अनुपम शक्ति और आस्था का प्रतीक बताते हुए कहा, "प्रथम अमृत स्नान पर्व पर आज 3.50 करोड़ से अधिक पूज्य संतों और श्रद्धालुओं ने अविरल-निर्मल त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ के प्रथम अमृत स्नान पर्व के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों और संगठनों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, सनातन धर्म के आधार सभी पूज्य अखाड़ों, महाकुंभ मेला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वच्छताकर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं धार्मिक संस्थाओं, नाविकों तथा महाकुम्भ से जुड़े केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हृदय से साधुवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनाएं दीं और आस्था के इस महायज्ञ के सुचारु रूप से चलने की कामना करते हुए उन्होंने लिखा, पुण्य फलें, महाकुम्भ चलें। महाकुंभ में मकर संक्रांति पर संगम तट पर उमड़ी भक्तों की भीड़ और उनके उत्साह ने एक बार फिर भारतीय संस्कृति और परंपरा की अद्वितीय छवि प्रस्तुत की।

मुसलमान ने भी महाकुंभ तीर्थ यात्रियों का सुस्वागतम किया

 मकर संक्रांति पर बहादुरगंज के मोहल्ले में गंगा जमुनी तहज़ीब की बेहतरीन मिसाल देखने को मिली। हिंदू मुस्लिमों ने मिलकर महाकुंभ में आए तीर्थ यात्रियों का  इस्तकबाल किया। जीटी रोड बहादुरगंज में रामचंद्र साहू ने भंडारे का आयोजन किया, जिसमें मुसलमान भाइयों ने भी सहयोग किया। स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं को खिचड़ी, फुलकी, पापड़, हलवा चाय का प्रसाद वितरण किया। रानी साहू, हर्ष साहू, विकाश साहू अनिल साहू, इरशाद उल्ला, असद जिया,नीलू खान, पप्पू खान  नफीस खान मुन्ना भाई, बिलाल खान आदि लोग रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed