फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh Incident: Police investigating the conspiracy behind the stampede, ATS and STF along with central

महाकुंभ हादसा : भगदड़ के पीछे साजिश की जांच कर रही पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों के साथ ATS और STF भी शुरू की जांच

Sun, 02 Feb 2025 08:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Feb 2025 08:22 PM IST
सार

इस मामले की जांच के लिए एटीएस और एसटीएफ की टीमें महाकुंभ में रेहड़ी लगाने वालों, पूजन सामग्री, चूड़ी आदि बेचने वालों से भी पूछताछ कर रही है ताकि कोई अहम सुराग हाथ लग सके। फिलहाल महाकुंभ मेला क्षेत्र में अब पूरी सतर्कता बरती जा रही है। एडीजी कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ अमिताभ यश प्रयागराज में ही कैंप कर रहे हैं।

विज्ञापन
Mahakumbh Incident: Police investigating the conspiracy behind the stampede, ATS and STF along with central
मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर संगम तट पर हुई भगदड़ के बाद मौके पर बिखरा सामान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ में 30 लोगो की मौत की घटना के पीछे कोई साजिश होने की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अलावा यूपी एटीएस और एसटीएफ की टीमें भगदड़ कराने के जिम्मेदार माने जा रहे युवाओं के समूह को तलाश रही हैं। बता दें कि इस प्रकरण की जांच के लिए राज्य सरकार ने तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन भी किया है।

विज्ञापन


दरअसल, भगदड़ के बाद तमाम पीड़ितों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बयान दिया है कि उन्हें युवाओं के एक समूह द्वारा लगातार धक्का मारा जा रहा था, जिससे हालात बिगड़ और लोग खुद को बचाने के लिए आगे वालों को धक्का मारने लगे। इससे कुछ लोग गिर पड़े और भीड़ उनके ऊपर से होकर गुजरने लगी। इससे 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 37 घायल हुए। इसी तरह झूंसी इलाके में भी भगदड़ हुई। इन दोनों घटनाओं के पीछे अराजक तत्वों की भूमिका की जांच के लिए अब सारे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जिसमें उन युवकों को चिन्हित किया जा रहा है, जिन्हें घटना का जिम्मेदार माना जा रहा है।

विज्ञापन

रेहड़ी वालों से भी पूछताछ

इस मामले की जांच के लिए एटीएस और एसटीएफ की टीमें महाकुंभ में रेहड़ी लगाने वालों, पूजन सामग्री, चूड़ी आदि बेचने वालों से भी पूछताछ कर रही है ताकि कोई अहम सुराग हाथ लग सके। फिलहाल महाकुंभ मेला क्षेत्र में अब पूरी सतर्कता बरती जा रही है। एडीजी कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ अमिताभ यश प्रयागराज में ही कैंप कर रहे हैं।

पुलिस हादसे के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। आसपास के इलाके के सारे सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा की फुटेज को खंगाला जा रहा है। फिलहाल हमारी प्राथमिकता बाकी अमृत स्नान को सकुशल संपन्न कराना है, जिसके बाद जांच में तेजी लाई जाएगी। - प्रशांत कुमार, डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed