फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Inauguration of free sanitary pad corner in Mahakumbh fair area, six corners will be opened in the

Mahakumbh : महाकुंभ मेला क्षेत्र में फ्री सेनेटरी पैड कॉर्नर का शुभारंभ, मेले में खोले जाएंगे छह कॉर्नर

Sat, 11 Jan 2025 10:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Jan 2025 10:02 PM IST
सार

महाकुंभ मेला क्षेत्र में सेंट्रल हॉस्पिटल के निकट शनिवार को फ्री सेनेटरी पैड काॅर्नर का शुभारंभ हुआ। यहां बताया गया कि मेला क्षेत्र में इस तरह के छह काॅर्नर खोले जाएंगे। महाकुंभ में इस बार 40 करोड़ से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Mahakumbh: Inauguration of free sanitary pad corner in Mahakumbh fair area, six corners will be opened in the
महाकुुंभ मेले में सेनेटरी पैड नैपकीन कॉर्नर का उद्गाटन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ मेला क्षेत्र में सेंट्रल हॉस्पिटल के निकट शनिवार को फ्री सेनेटरी पैड काॅर्नर का शुभारंभ हुआ। यहां बताया गया कि मेला क्षेत्र में इस तरह के छह काॅर्नर खोले जाएंगे। महाकुंभ में इस बार 40 करोड़ से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसमें तकरीबन 50 प्रतिशत महिलाएं हो सकती हैं। इन महिलाओं के लिए यह पहल की गई है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. कीर्तिका अग्रवाल एवं ज्वाइंट डायरेक्टर डाॅ. विवेक मिश्रा ने पैड काॅर्नर का उद्धाटन किया। पूरे मेले तक चलने वाले इस काॅर्नर में 24 घंटे महिला कर्मी मौजूद रहेंगी। 

विज्ञापन


संगम पर चला स्वच्छता अभियान

संगम पर चला स्वच्छता अभियानप्रयागराज। महाकुंभ आयोजन से दो दिन पहले शनिवार को नगर निगम की ओर से संगम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। महापौर गणेश केसरवानी ने झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। महापौर ने सभी को प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ भी दिलाई। अभियान में विधायक पूजा पाल, सफाई मित्रों के अलावा गंगा टास्क फोर्स के सदस्य तथा अन्य लोग शामिल हुए।

विज्ञापन


कटघर से बलुआघाट तक नाली एवं सड़क का काम अब भी अधूरा

महाकुंभ शुरू होने में अब सिर्फ दो दिन शेष है लेकिन कटघर से बलुआघाट के बीच सड़क एवं नाली निर्माण का काम अब भी अधूरा है। वहां करीब एक वर्ष पहले काम शुरू किया गया था। इसके लिए मकानों एवं दुकानों का ध्वस्तीकरण भी हुआ था लेकिन निर्माण पूरा नहीं होने से लोगों में पीडीए के खिलाफ नाराजगी है। भाजपा नेता कमलेश पाल ने इसमें अनियमितता का भी आरोप लगाया और काम पूरा नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन के साथ अनशन की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed