Mahakumbh : आयरलैंड के सर्वर से चल रही होटल की फर्जी वेबसाइट, कंपनी ने ब्योरा देने से किया इन्कार
महाकुंभ में शहर के नामी होटलों में बुकिंग के नाम पर आए दिन पर्यटकों को ठगी को शिकार बनाया जा रहा है। होटल कान्हा श्याम के नाम से चल रही फर्जी वेबसाइट को लेकर साइबर पुलिस को अहम सुराग मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ में शहर के नामी होटलों में बुकिंग के नाम पर आए दिन पर्यटकों को ठगी को शिकार बनाया जा रहा है। होटल कान्हा श्याम के नाम से चल रही फर्जी वेबसाइट को लेकर साइबर पुलिस को अहम सुराग मिला है। पता चला कि यह इस वेबसाइट का सर्वर आयरलैंड से चल रहा है। हालांकि, साइबर पुलिस ने वेबसाइट का ब्योरा मांगा तो कंपनी ने देने से इन्कार कर दिया। 16 दिसंबर को होटल कान्हा श्याम के महाप्रबंधक रुपेश कुमार सिंह ने उनके होटल के नाम से फर्जी वेबसाइट kanhashyam.hotelallahabad.com बनाकर बुकिंग करने पर सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया था।
केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आयरलैंड डोमेन कंपनी को मेल के माध्यम से पूछा था कि उक्त वेबसाइट किस नाम और किस शहर से संचालित हो रही है। साथ ही होस्ट करने वाले के बारे में भी जानकारी मांगी गई थी। लेकिन, कंपनी की ओर से सूचना देने से इन्कार कर दिया गया है। ऐसे में अब साइबर पुलिस गृह मंत्रालय की मदद से साइबर अपराधी का रिकॉर्ड खंगालेगी। ताकि होटल कान्हा श्याम के नाम पर चल रही फर्जी वेबसाइट के अपराधी को पकड़ा जा सके।
अबतक चल रही वेबसाइट
वहीं, घटना के एक माह से अधिक समय के बाद भी होटल के नाम से बनी फर्जी वेबसाइट kanhashyam.hotelallahabad.com चल रही है। साइबर पुलिस अफसरों का कहना है कि अन्य दर्जनों वेबसाइटों को बंद करवा दिया गया है। इस वेबसाइट को भी बंद करने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, साइबर पुलिस ने 15 और फर्जी वेबसाइटों को चिह्नित किया है, जिनके जरिये महाकुंभ में टेंट, होटल और लॉज बुक कराने के नाम पर श्रद्धालुओं को चपत लगाई जा रही है। साइबर पुलिस इनकी जांच कर रही है।