{"_id":"67767f4f9c7cd7d1fc054b6d","slug":"mahakumbh-dwadash-jyotirling-will-be-decorated-with-11-thousand-tridents-5-25-crore-rudraksh-vedic-mantras-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh:11 हजार त्रिशूल, सवा 5 करोड़ रुद्राक्ष से होगा द्वादश ज्योतिर्लिंग का श्रृंगार, गूंजेंगे वैदिक मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh:11 हजार त्रिशूल, सवा 5 करोड़ रुद्राक्ष से होगा द्वादश ज्योतिर्लिंग का श्रृंगार, गूंजेंगे वैदिक मंत्र
Thu, 02 Jan 2025 05:28 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Jan 2025 05:28 PM IST
सार
बाल ब्रह्मचारी स्वामी अभय चैतन्य मौनी जी महाराज महाकुंभ में 108 कुंडों में हवन कराएंगे, जिसमें 125 आहूतियां डाली जाएंगी। शिविर में द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना की जाएगी। इस दौरान 11 करोड़ मंत्रों का जाप किया जाएगा।
विज्ञापन
मौनी जी महाराज के शिविर में लगाए जा रहे करोड़ों त्रिशूल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बाल ब्रह्मचारी स्वामी अभय चैतन्य मौनी जी महाराज महाकुंभ में 108 कुंडों में हवन कराएंगे, जिसमें 125 आहूतियां डाली जाएंगी। शिविर में द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना की जाएगी। इस दौरान 11 करोड़ मंत्रों का जाप किया जाएगा। उनके विशाल शिविर को 11 हजार त्रिशूल और सवा पांच लाख रुद्राक्ष से सजाया जा रहा है। मौनी जी महाराज अपने शिविर में अव्यवस्था से नाराज हैं। उन्होंने मेला प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। मौनी बाबा मेले के बाहर शिविर मिलने पर हैं नाराज। हर बार संगम नोज के पास मिलती थी भूमि। इस बार नागवासुकि के पास जमीन दी गई है। वह दंडवत परिक्रमा करते हुए संगम स्नान के लिए जाते हैं। उनकी पहली दंडवत परिक्रमा 13 जनवरी को होगी।
विज्ञापन