फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh Devotees coming to Mahakumbh will get roadways bus from here, four temporary bus stations have bee

Mahakumbh : महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को यहां से मिलेगी रोडवेज बस, बनाए गए हैं चार अस्थायी बस स्टेशन

Sun, 02 Feb 2025 08:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Feb 2025 08:10 PM IST
सार

महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान पर्व वसंत पंचमी पर यूपी रोडवेज ने 2500 बसों से श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक छोड़ने की तैयारी की है। यूपी रोडवेज की बसों का संचालन उनके निर्धारित अस्थायी बस स्टेशनों से होगा।

विज्ञापन
Mahakumbh Devotees coming to Mahakumbh will get roadways bus from here, four temporary bus stations have bee
महाकुंभ में चलाई जा रही हैं शटल बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान पर्व वसंत पंचमी पर यूपी रोडवेज ने 2500 बसों से श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक छोड़ने की तैयारी की है। यूपी रोडवेज की बसों का संचालन उनके निर्धारित अस्थायी बस स्टेशनों से होगा। अस्थायी बस स्टेशन से श्रद्धालुओं को शहर के निर्धारित स्थलों तक लाने के लिए शटल बसें चलेंगी। इस दौरान कुल 550 शटल बसों का संचालन होगा।

विज्ञापन

फिलहाल, यूपी रोडवेज ने वसंत पंचमी के स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की वापसी के लिए 2500 बसें अलग से आरक्षित कर ली हैं। अफसरों का दावा है कि चार अस्थायी बस स्टेशन से श्रद्धालुओं को प्रत्येक 15 मिनट पर उनके गंतव्य के लिए रोडवेज बसें उपलब्ध होंगी। सबसे अधिक 1500 बसों का संचालन झूंसी में बनाए गए रोडवेज के अस्थायी बस स्टेशन से होगा।

विज्ञापन


इसी तरह लखनऊ, अयोध्या रूट की तरफ जाने के लिए फाफामऊ के बेला कछार में बनाए गए अस्थायी बस स्टेशन में 600 बसें, कानपुर की तरफ जाने वाले आगंतुकों के लिए नेहरू पार्क के पास बनाए गए बस स्टेशन से 300 और मिर्जापुर, बांदा की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लेप्रोसी नैनी अस्थायी बस स्टेशन में 100 रोडवेज बसें आरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूटवार इस तरह से अस्थायी बस स्टेशनों से होगा बसों का संचालन

अस्थायी बस स्टेशन का नाम : बसों के मार्ग का विवरण

झूंसी बस स्टेशन- दोहरीघाट, बड़हलगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोला, उरुवा, खजनी व संबंधित मार्ग।

सरस्वती गेट बस स्टेशन-बदलापुर, टांडा, पदमपुर, कमारियाघाट, वाराणसी व संबंधित मार्ग।

नेहरू पार्क बस स्टेशन-फतेहपुर, कानपुर, आगरा, मथुरा, जयपुर, दिल्ली, कौशाम्बी व संबंधित मार्ग।

बेला कछार बस स्टेशन-रायबरेली, लखनऊ, हरदोई, अयोध्या, अयोध्या धाम, गोंडा, बहराइच, बस्ती व संबंधित मार्ग।

सरस्वती हाईटेक सिटी बस स्टेशन-विंध्याचल, मिर्जापुर, ओबरा, शक्तिनगर व संबंधित मार्ग।

लेप्रोसी मिशन सेवा बस स्टेशन- बांदा, चित्रकूट, रीवा, सीधी एवं संबंधित मार्ग।

सूबेदारगंज और सिविल लाइंस : आपात स्थिति और आवश्यकता पड़ने पर यहां से भी चलाई जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed