फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Devaki Nandan said, proposal to form Sanatan Board will be brought in Dharma Sansad.

Mahakumbh : देवकी नंदन ने कहा, धर्म संसद में लाया जाएगा सनातन बोर्ड गठन का प्रस्ताव

Sun, 12 Jan 2025 05:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Jan 2025 05:59 PM IST
सार

कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने शनिवार को कहा कि 27 जनवरी को महाकुंभनगर में प्रस्तावित धर्मसंसद में सनातन बोर्ड गठन का प्रस्ताव लाया जाएगा। धर्मसंसद में शंकराचार्य और सतं महात्माओं की सहमति ली जाएगी।

विज्ञापन
Mahakumbh: Devaki Nandan said, proposal to form Sanatan Board will be brought in Dharma Sansad.
कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने शनिवार को कहा कि 27 जनवरी को महाकुंभनगर में प्रस्तावित धर्मसंसद में सनातन बोर्ड गठन का प्रस्ताव लाया जाएगा। धर्मसंसद में शंकराचार्य और सतं महात्माओं की सहमति ली जाएगी। देवकी नंदन ठाकुर ने यह बातें शनिवार को एक गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

विज्ञापन

कथावाचक देवकी नंदन ने कहा जब वक्फ बोर्ड बनाया जा सकता है तो सनातन बोर्ड क्यों नहीं। सनातन को छोड़कर अन्य धर्मों का बोर्ड या संस्था है। उन्होंने कहा कि मानवता का कल्याण करने वाले सनातन धर्म को आजादी के पहले नष्ट किया गया। आजादी के बाद भी सनातन को मिटाने का प्रयास हो रहा है। सनातनी लगातार बर्दाश्त कर रहा है, इसलिए वक्फ बोर्ड आज महाकुंभ की भूमि पर भी दावा करने लगा है।

विज्ञापन


यही हाल रहा तो वह लोग कल कहेंगे कि देश भी उनका है। सनातन की धर्म पद्धति को आज भी नष्ट किया जा रहा है। बहुसंख्यक होकर भी काशी विश्वनाथ और संभल में हमें अपना हम मांगना पड़ रहा है। देवकी नंदन ने कहा कि पिछले वर्ष नवंबर में दिल्ली में आयोजित धर्म संसद में सनातन बोर्ड की मांग की गई थी। महाकुंभ से सनातन बोर्ड का अमृत लेकर जाना चाहते हैं। कहा कि धर्म संसद के लिए सभी 13 अखाड़ों को आमंत्रित किया गया है। सभी शंकराचार्यों को भी आमंत्रित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को भी निमंत्रण भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed