फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Chief Minister reached the accident site, took information about the incident

Mahakumbh : हादसे वाले स्थान पर पहुंचे मुख्यमंत्री, घटना की ली जानकारी, एसआरएन पहुंचकर घायलों का हाल जाना

Sat, 01 Feb 2025 08:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Feb 2025 08:50 PM IST
सार

मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हुए हादसे के बाद शनिवार को महाकुंभ नगर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा अफसरों से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

विज्ञापन
Mahakumbh: Chief Minister reached the accident site, took information about the incident
सीएम योगी ने लिया घटनास्थल का जायजा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हुए हादसे के बाद शनिवार को महाकुंभ नगर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा अफसरों से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्नानार्थियों से भी व्यवस्था की बाबत जानकारी ली। मुख्यमंत्री प्रयागराज में आठ घंटे से अधिक समय तक रह। सुबह करीब 11 बजे अरैल में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वह सीधे घटना स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने अफसरों से घटनाक्रम की जानकारी ली। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, डीआईजी वैभव कृष्ण ने घटना के साथ राहत कार्यों के बारे में बताया। अफसरों का दावा था कि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री ने भ्रमण करके सभी बेरिकेडिंग वाले स्थानों को देखा। निर्देश दिया कि किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने वसंत पंचमी स्नान के लिए की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया तथा निर्देश दिए।

विज्ञापन

मुख्यमंत्रीजी! बहुत दूर से पैदल आ रहे हैं

संगम नोज पर हुए हादसे वाले स्थान के निरीक्षण के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री ने स्नानार्थियों से भी वार्ता की। इस दौरान उन्होंने स्नानार्थियों से व्यवस्था की बाबत जानकारी ली। वार्ता के दौरान मौनी अमावस्या पर हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री काफी भावुक भी रहे। मुख्यमंत्री संगम पहुंचे तो बेरिकेडिंग के चारों तरफ बड़ी संख्या में स्नानार्थी मौजूद रहे। लोग मुख्यमंत्री के समर्थन में लगातार नारेबाजी भी कर रहे थे। बेरिकेडिंग के भीतर से मुख्यमंत्री ने स्नानार्थियों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान लोगों ने ज्यादा दूर पैदल चलने तथा जगह-जगह बेरिकेडिंग किए जाने का मुद्दा उठाया। छपरा के अंशुमन, मध्यम प्रदेश के रविंद्र नायक आदि का कहना था कि नैनी से ही पैदल आ रहे हैं। रितेश मौर्या, गाजीपुर रोहित भर आदि ने व्यवस्था पर संतोष जताया। गाजीपुर के लिए दिलीप यादव, रघुराज आदि का कहना था कि उन्होंने नजदीक जाकर अपनी बात रखने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। उनकी भी यही शिकायत रही कि काफी पैदल चलाया जा रहा है।

वसंत पंचमी न होने पाए किसी तरह की चूक, रहे पूरी तैयारी

शनिवार को प्रयागराज आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यना मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हुए हादसे को लेकर काफी संवेदनशील दिखे। घटना स्थल का जायजा लेने के साथ स्वरूप रानी अस्पताल में जाकर घायलों का हालचाल भी जाना। उन्होंने मेले का हवाई सर्वक्षण भी किया। इसी क्रम में उन्होंने उन्होंने बैठक कर वसंत पंचमी स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि किसी तरह की चूक नहीं हाोनी चाहिए।

मुख्यमंत्री अरैल में उतरने से पहले ही हेलीकॉप्टर से मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज को जोड़ने वाले हर मार्ग पर स्नानार्थियों का रेला उमड़ा था। ऐसे में हवाई सर्वे के दौरान मुख्यमंत्री का मेला क्षेत्र और संगम के अलावा इन मार्गों पर भी विशेष जोर रहा। इस दौरान उन्होंने अफसरों से वसंत पंचमी स्नान पर्व को लेकर होने वाली तैयारियों का भी जायजा लिया। साथ ही निर्देश देते रहे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाईवे तथा शहर के मार्गों पर कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए। उन्होंने पार्किंग स्थलों के अलावा प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं के लिए किए जाने वाले इंतजाम के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने लगातार बसें चलाने के साथ श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

ताकि, मौनी पर लगा दाग हो सके धूमिल

मुख्यमंत्री आईसीसीसी में बैठक कर वसंत पंचमी अमृत स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मौनी अमावस्या पर हुए हादसे की छाया भी दिखी। मुख्यमंत्री तथा अन्य अफसरों का पूरा फोकस इस पर रहा कि वसंत पर स्नानार्थी ऐसा सुखद अनुभव लेकर जा सकें कि मौनी पर लगा दाग कुछ धूमिल हो सके।

बैठक में मौनी पर हुए हादसे के कारणों तथा उससे सबक लेते हुए किए गए इंतजामों पर विस्तार से चर्चा हुई। मेलाधिकारी तथा अन्य अफसरों ने यातायात, डायवर्जन, होल्डिंग एरिया, जोनल प्लान, वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अखाड़ों के अमृत स्नान की तैयारियों के बारे मे भी जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश था वसंत पंचमी अमृत स्नान पर किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed