फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Artworks installed at Mazaar Tiraha telling the story of Kumbh, Martyr Wall will be the center of a

Mahakumbh : कुंभ की कहानी कह रहीं मजार तिराहे पर लगीं कलाकृतियां, आकषर्ण का केंद्र होगी शहीद वॉल

Mon, 06 Jan 2025 03:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Jan 2025 03:43 PM IST
सार

प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मिशन मैनेजर (जनरल) संजय कुमार रथ का कहना है कि महाकुंभ-2025 से पहले हमने शहर वासियों को कई ऐसे तोहफे दिए हैं जो न केवल महाकुंभ, बल्कि उसके बाद भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सिविल लाइंस में बनाई गई शहीद वॉल अमर शहीदों को श्रद्धांजलि है।

विज्ञापन
Mahakumbh: Artworks installed at Mazaar Tiraha telling the story of Kumbh, Martyr Wall will be the center of a
महाकुंभ के मद्देनजर चित्रकारी करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुंभ से जुड़ी कोई रोचक जानकारी चाहिए तो मजार तिराहा पहुंचें। मजार तिराहा पर बनी स्मार्ट रोड और वहां लगाई गई विशिष्ट कलाकृतियां महाकुंभ से जुड़ी रोचक जानकारी दे रही हैं। प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मिशन मैनेजर (जनरल) संजय कुमार रथ का कहना है कि महाकुंभ-2025 से पहले हमने शहर वासियों को कई ऐसे तोहफे दिए हैं जो न केवल महाकुंभ, बल्कि उसके बाद भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सिविल लाइंस में बनाई गई शहीद वॉल अमर शहीदों को श्रद्धांजलि है। बालसन चौराहे पर 44 लाख रुपये की लागत से लगाए गए तीन इलुमिनेशन टावरों से रात में चौराहे का नजारा बेहद भव्य दिखता है।

विज्ञापन

इन टावरों को पूरी तरह से डस्ट एवं वाटर प्रूफ मटेरियल से बनाया गया है। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को समर्पित शहीद स्मारक दीवार स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत प्रयागराज के सिविल लाइंस में महात्मा गांधी मार्ग पर बस अड्डे के सामने ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है। प्रयागराज अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की शहादत स्थली है और ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान का गवाह भी है।

विज्ञापन


इन अमर शहीदों के अलावा जिले में ऐसे कई गुमनाम शहीद भी हैं, जिनके बलिदान से नई पीढ़ी अभी भी परिचित नहीं है। इन्हीं गुमनाम शहीदों की बलिदान गाथा को प्रकाश में लाने के लिए शहीद वॉल का निर्माण कराया गया है। इस परियोजना में भारत की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले प्रयागराज समेत पूरे भारत के 29 स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी को उकेर कर उन्हें सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें शहीद वॉल में क्या है खास

इस वॉल पर शहीदों की आत्मिक तस्वीरों को उनके जीवन परिचय के साथ उकेरा गया है

वॉल बनारस से लाए गए रेड सैंड स्टोन से बनाई गई है

वॉल पर 29 शहीदों के म्यूरल्स के साथ आठ बड़े म्यूरल्स भी स्थापित किए गए हैं

वॉल के दोनों छोरों पर एक-एक वाटर कूलर लगाए गए हैं।

इसकी सुंदरता को बढ़ाने के लिए वाटर फाउंटेन, पांच परगोला, एलईडी फ्लड लाइट और डेकोरेटिव लैंप पोस्ट भी बनाए गए हैं

वॉल के चारों तरफ हॉर्टिकल्चर और ग्रीनरी का काम भी किया गया है 0 पर्यटकों के बैठने के लिए इसमें खास फ्लोर स्टोन से बना स्पेस भी है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed