फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   mahakumbh Amrit Snan: Faith, enthusiasm and gaiety all around for the dip of Vasant Panchami

mahakumbh Amrit Snan : वसंत पंचमी की डुबकी के लिए चहुंओर आस्था, उत्साह और उल्लास

Sun, 02 Feb 2025 09:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Feb 2025 09:44 PM IST
सार

महाकुंभ के तीसरे और अंतिम अमृत स्नान पर्व वसंत पंचमी पर रविवार को संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए लोगों का रेला उमड़ पड़ा है। चाहे लाल मार्ग हो या काली मार्ग या फिर त्रिवेणी मार्ग।

विज्ञापन
mahakumbh Amrit Snan: Faith, enthusiasm and gaiety all around for the dip of Vasant Panchami
महाकुंभ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के तीसरे और अंतिम अमृत स्नान पर्व वसंत पंचमी पर रविवार को संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए लोगों का रेला उमड़ पड़ा है। चाहे लाल मार्ग हो या काली मार्ग या फिर त्रिवेणी मार्ग। हर तरफ से भक्ति का सागर संगम में मिलने के लिए उमड़ता रहा। मेला प्रशासन ने शाम चार बजे तक 1.13 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का दावा किया।

विज्ञापन

मौनी अमावस्या स्नान पर्व हादसे से सबक लेते हुए इस बार अमृत स्नान के लिए अखाड़ों के लिए सेफ कॉरिडोर बनाया गया है, ताकि शाही सवारियां निकलने के दौरान उस रास्ते पर कोई आम श्रद्धालु प्रवेश न कर सकें। तीसरे अमृत स्नान के लिए आस्था का जन सागर भोर में ही उमड़ने लगा।

विज्ञापन


कुंभ मेला प्रशासन ने सोमवार की शाम तक पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान लगाया है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। देर शाम तक लाखों श्रद्धालुओं का रेला संगम समेत गंगा के घाटों पर उमड़ पड़ा। विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम में पंचमी पर संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखते बन रहा है। सुबह से ही घाटों पर स्नान के लिए लोगों का रेला शुरू हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

mahakumbh Amrit Snan: Faith, enthusiasm and gaiety all around for the dip of Vasant Panchami
महाकुंभ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

मेले में तेजी से बढ़ रही है भीड़

संगम जाने वाली सड़कों पर हर तरफ आस्था, उत्साह और उल्लास छा गया है। रेलवे स्टेशनों पर लगातार स्नानार्थियों की भीड़ आती जा रही है। भीड़ के मद्देनजर एहतियातन मेला प्रशासन ने चुस्त-दुरुस्त इंतजाम किए हैं। पार्किंग के अलावा खाली स्थानों और पटरियों पर बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने डेरा जमा लिया है। वह सोमवार को उदया तिथि में संगम में डुबकी लगाकर जीवन को धन्य बनाएंगे।

करीब 12 किमी की परिधि में फैले संगम के घाटों पर स्नानार्थी ही नजर आ रहे हैं। कोई दंड-कमंडल लेकर तो कोई सिर पर गठरी और कंधे पर झोला-बोरा लिए संगम की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। रास्ते भर जय गंगा मैया, हर-हर महादेव और जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष गूंज रहे हैं। मेले में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मेला क्षेत्र के इंट्री प्वाइंटों, संगम व पांटून पुलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस, पैरामिलिट्री के अलावा होमगाड्स, एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस और यूपी एसटीएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

mahakumbh Amrit Snan: Faith, enthusiasm and gaiety all around for the dip of Vasant Panchami
महाकुंभ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

वसंत पंचमी पर अमृत काल के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग

वसंत पंचमी पर स्नान-दान के लिए कई शुभ योग बनेंगे, जो अपने आप में दुर्लभ हैं। रवि योग तीन फरवरी की रात 12 :52 से सुबह 07: 08 बजे तक रहेगा। इसके साथ ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:24 से 06:16 बजे तक रहेगा। साथ ही अमृत काल रात 08 :24 से 09 : 53 बजे तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 :13 बजे से 12 :57 बजे तक रहेगा।

34.90 करोड़ से अधिक कर चुके स्नान

महाकुंभ में स्नान करने वालों का आंकड़ा वसंत पंचमी के एक दिन पहले ही 35 करोड़ के करीब पहुंच गया। सरकार के दावे सच हुए तो वसंत पंचमी के दिन 40 करोड़ लोगों के स्नान का आंकड़ा पार हो जाएगा। स्नानार्थियों की इस भीड़ को देखते हुए नगर विकास विकास मंत्री एके शर्मा लगातार नजर बनाए हुए हैं। अरैल कैंप से रविवार को भी उन्होंने तैयारियों की बाबत जानकारी ली।

मेला प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार रविवार को रात आठ बजे तक 1.29 करोड़ लोगों ने स्नान किया। वहीं शनिवार तक 33.61 कराेड़ लोग स्नान कर चुके थे। इस तरह से रविवार रात आठ बजे तक 34.90 करोड़ लोग स्नान कर चुके थे। जबकि, इसके बाद भी संगम तथा अन्य घाटों पर स्नान करने वालों का क्रम लगातार जारी रहा।

महाकुंभ शुरू होने से पहले 45 दिन के इस आयोजन के दौरान कुल 40 करोड़ से अधिक लोगों के स्नान करने की उम्मीद की जा रही है। वहीं सरकार की ओर वसंत पंचमी अमृत स्नान पर्व पर पांच करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान की उम्मीद की जा रही है। इस तरह से वसंत पंचमी पर पांच करोड़ से अधिक लोग स्नान करते हैं तो कुल 40 करोड़ स्नानार्थियों का आंकड़ा सोमवार को ही पार हो जाएगा। जबकि, महाकुंभ में अभी 23 दिन शेष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed