फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025 Shahi Snan dates announced divine and grand event to be held for 45 days

महाकुंभ 2025: शाही स्नान की तिथियों का हुआ एलान, 45 दिनों तक होगा दिव्य और भव्य आयोजन

Sat, 08 Jul 2023 11:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 08 Jul 2023 11:19 PM IST
सार

कमिश्नरी के गांधी सभागार में सुबह 11 बजे शुरू हुई अखाड़ा परिषद के साथ प्रशासन की पहली बैठक में सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Shahi Snan dates announced divine and grand event to be held for 45 days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के साथ मेला प्रशासन ने शनिवार को सर्व सम्मति से महाकुंभ-2025 के शाही स्नान की तिथियों का एलान कर दिया। 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा पर प्रथम शाही स्नान के साथ ही 45 दिवसीय दिव्य एवं भव्य महाकुंभ का श्रीगणेश होगा। कमिश्नरी के गांधी सभागार में सुबह 11 बजे शुरू हुई अखाड़ा परिषद के साथ प्रशासन की पहली बैठक में सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

विज्ञापन

साधु-संतों के साथ ज्ञान की गहरी जड़ों के रूप में संगम तट पर स्थित अक्षयवट, पातालपुरी, सरस्वती कूप के साथ भरद्वाज आश्रम और द्वादश माधव मंदिर कॉरिडोर के विकास की परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि लैंड स्केपिंग, साइनेज के साथ ही तीर्थों के प्रवेश द्वारों का भी निर्माण कराया जा रहा है। इसके तहत प्रमुख मंदिरों का भी विकास प्रस्तावित है। इसमें नागवासुकि मंदिर, अलोपशंकरी देवी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, पंडिला महादेव मंदिर, कोटेश्वर महादेव मंदिर, कल्याणी देवी मंदिर तथा तक्षक तीर्थ शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि इनर रिंग रोड, प्रयागराज-रायबरेली-लखनऊ मार्ग, प्रयागराज-अयोध्या और प्रयागराज-बांदा राजमार्ग पर पड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग जसरा में बाईपास के निर्माण के साथ एयरपोर्ट के विस्तारीकरण और सूबेदारगंज में रेल ओवरब्रिज का भी निर्माण प्रस्तावित है।

विज्ञापन

जगदगुरुओं के नाम पर मुहल्लों का नामकरण करने का अखाड़ा परिषद ने दिया सुझाव
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि ने राम गमन मार्ग का सूचक के रूप में भी परिलक्षित करने, महर्षि भारद्वाज द्वारा किए गए कार्यों का और प्रचार-प्रसार करने, शंकराचार्य द्वार बनाने, वेणी माधव की परिक्रमा की व्यवस्था के साथ मोहल्लों का नामकरण जगदगुरुओं के नाम पर करने का प्रस्ताव दिया। इस पर अफसरों ने अमल करने का भरोसा दिया। महानिर्वाणी अखाड़ा के यमुनापुरी ने पेशवाई मार्गों से लटकते हुए विद्युत तारों को हटाने का सुझाव दिया। अन्य संतों ने तीर्थ यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने संतों से महाकुंभ की सफलता के लिए आशीर्वाद और सहयोग मांगा।

महाकुम्भ 2025: मुख्य स्नान पर्वों की तिथियां
प्रथम शाही स्नान- पौष पूर्णिमा 13 जनवरी
द्वितीय शाही स्नान- मकर संक्रांति 14 जनवरी
तृतीय शाही स्नान- मौनी अमावस्या 29 जनवरी
चतुर्थ शाही स्नान-वसंत पंचमी 03 फरवरी
पंचम शाही स्नान-माघी पूर्णिमा 12 फरवरी
षष्ठम शाही स्नान- महाशिवरात्रि 26 फरवरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed