फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025 School children are being given training in nine genres

Mahakumbh 2025: स्कूली बच्चों को नौ विधाओं का दिया जा रहा प्रशिक्षण, अपनी कला का मंच पर करेंगे प्रदर्शन

Thu, 16 Jan 2025 05:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/महाकुंभ नगर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/महाकुंभ नगर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 16 Jan 2025 05:18 PM IST
सार

22 जनवरी तक प्रयागराज के 9 कॉलेजों में 9 विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश भर के प्रशिक्षक प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत विद्यार्थी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 School children are being given training in nine genres
Mahakumbh 2025 - फोटो : पीटीआई

विस्तार

योगी सरकार न सिर्फ बॉलीवुड, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कलाकारों, बल्कि स्कूली बच्चों को भी महाकुंभ में अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराएगी। इसके लिए संस्कृति विभाग की तरफ से प्रयागराज के नौ कॉलेजों में नौ विधाओं में स्कूल/कॉलेजों के बच्चों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 22 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद स्कूली बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन महाकुंभ में करेंगे। प्रदेश भर के नामचीन प्रशिक्षकों द्वारा नौ विधाओं में लगभग छह सौ स्कूली बच्चों को निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


नौ विधाओं में प्रयागराज के नौ स्कूल/कॉलेजों में हो रहा प्रशिक्षण 
22 जनवरी तक प्रयागराज के नौ स्कूल/कॉलेजों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अवधी लोकगायन का प्रशिक्षण श्रीकृष्णा डिग्री कॉलेज करछना, मशकबीन का प्रशिक्षण मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज करछना, जादू का प्रशिक्षण ब्रजमंगल सिंह इंटर कॉलेज रामपुर करछना, अवधी लोकगीत/नृत्य का प्रशिक्षण आरपी इंटर कॉलेज एफसीआई रोड चौक नैनी, लोकगायन का प्रशिक्षण सर्वोदय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज भीरपुर करछना, ढेढिया नृत्य का प्रशिक्षण कमला स्मारक इंटर कॉलेज इतरौरा बलापुर करमा रोड नैनी, ब्रज के लोकनृत्य का प्रशिक्षण राधा रमण महिला इंटर कॉलेज, 27 एच चकदाउद नगर नैनी, भजन व लोकगायन का प्रशिक्षण राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुंगारी करछना, रंगोली का प्रशिक्षण आरएनटी इंटर कॉलेज महेवा पूरब पट्टी खान चौराहा नैनी में दिया जा रहा है। 

विज्ञापन

प्रदेश भर के प्रशिक्षक दे रहे प्रशिक्षण 
उत्तर प्रदेश के नामचीन प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अवधी लोकगायन का प्रशिक्षण अयोध्या के शिवपूजन शुक्ला, मशकबीन का प्रशिक्षण कौशांबी के संतोष व प्रयागराज के वेदानंद दे रहे हैं। वहीं बच्चों को जादू का प्रशिक्षण लखनऊ के आफताफ व सुरेश द्वारा दिया जा रहा है। लखनऊ की कुसुम वर्मा अवधी लोकगीत/लोकनृत्य का प्रशिक्षण दे रही हैं। अंबेडकरनगर की उपमा पांडेय बच्चों को लोकगायन का प्रशिक्षण दे रही हैं। प्रयागराज के प्रशिक्षक आनंद किशोर ढेढिया नृत्य, मथुरा की नीतू सिंह ब्रज के लोकनृत्य, प्रयागराज के मनोज गुप्ता भजन/लोकगायन में बच्चों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। वहीं रंगोली का प्रशिक्षण लखनऊ की ज्योति रतन की तरफ से दिया जा रहा है। 

लगभग छह सौ से अधिक स्कूली बच्चे ले रहे प्रशिक्षण 
सभी 9 विद्यालयों में 9 विधाओं में छह सौ से अधिक स्कूली बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं। संस्कृति विभाग व कॉलेजों के संयुक्त तत्वावधान में चल रहा प्रशिक्षण सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की देखरेख में संपन्न हो रहा है। 22 जनवरी तक चलने वाले प्रशिक्षण के उपरांत इन बच्चों को महाकुंभ से जुड़े सांस्कृतिक मंचों पर अपनी कला दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed