फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025: projects to be realized on army land will gain momentum, waiting for NOC

महाकुंभ 2025 : सेना की जमीन पर साकार होने वाली महाकुंभ की परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, एनओसी का इंतजार

Sun, 30 Apr 2023 01:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 01:26 AM IST
सार

महाकुंभ-2025 की परियोजनाओं को सतह पर लाने के लिए शनिवार को सेना और कुंभ मेला प्रशासन की समन्वय बैठक में समाधान निकालने पर मंथन किया गया।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025: projects to be realized on army land will gain momentum, waiting for NOC
महाकुंभ 2025 के तैयारियों के संबंध में प्रशासन और सेना के अधिकारियों की बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ-2025 की परियोजनाओं को सतह पर लाने के लिए शनिवार को सेना और कुंभ मेला प्रशासन की समन्वय बैठक में समाधान निकालने पर मंथन किया गया। ब्रिगेडियर के साथ दिव्य एवं भव्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए सेतु परियोजनाओं के अलावा द्वादश माधव समेत अन्य प्रस्तावों को आगे बढ़ाने में आ रही दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन


कैंटोनमेंट स्थित सेना के पूर्वा हेडक्वार्टर में हुई समन्वय बैठक में ब्रिगेडियर के साथ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और कुंभ मेलाधिकारी विजय किरण आनंद शामिल हुए। इस दौरान महाकुंभ से संबंधित परियोजनाओं के क्रियान्वयन में जहां भी सेना की भूमि आ रही है, उनके क्रियान्वयन के लिए अनुमोदन और एनओसी की आवश्यकता पर बिंदुवार चर्चा की गई। इसमें सेतु निगम की ओर से स्वीकृत परियोजनाओं पर विचार किया गया।
विज्ञापन


छिवकी-करछना रेलवे स्टेशन के बीच रेल समपार संख्या 34-ए पर उपरिगामी सेतु के अलावा लल्ला चुंगी से आईईआरटी रोड पर प्रस्तावित डबल लेन आरओबी, सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के निकट फोरलेन रेल आरओबी और जीटी रोड जंक्शन पर चौफटका से कानपुर की तरफ डबल लेन फ्लाईओवर का निर्माण सेना की एनओसी न मिलने की वजह से बाधित होने की जानकारी दी गई। इसके निस्तारण के लिए सेना के अधिकारियों ने शीघ्र कदम उठाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में पीडब्ल्यूडी की सड़कों के चौड़ीकरण पर भी विस्तार से चर्चा की गई।बताया गया कि चौड़ीकरण में कई जगह सेना की भूमि आ रही है। इसमें अलोपीबाग क्रॉसिंग से त्रिवेणी तक मार्ग, शास्त्री पुल से लेटे हनुमान मंदिर-किलाघाट मार्ग, काली मार्ग, पटेल संस्थान एवं मेला स्टोर से काली मार्ग तक लिंक मार्ग, नवल किशोर इंटरलॉकिंग मार्ग, हर्षवर्धन चौराहे से जीटी जवाहर मार्ग, अलोपीबाग फ्लाईओवर से पीडब्ल्यूडी स्टोर होते हुए काली मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सेना के अनुमोदन की जरूरत बताई गई।

इसके अलावा किला घाट के बाईं तरफ पक्का घाट निर्माण, सरस्वती घाट की बाईं तरफ घाट निर्माण, अमिताभ बच्चन पुलिया से नाग वासुकि लिंक रोड तक इंटरलॉकिंग निर्माण के अलावा पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से परेड ग्राउंड के आसपास केबलों को अंडरग्राउंड करने के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। सेना के अफसरों ने जल्द ही इस पर सहमति बनाने का भरोसा दिलाया।

अनंत माधव, बिंधु माधव का होगा कायाकल्प

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सेना की भूमि पर स्थित अनंत माधव, बिंदु माधव मंदिरों के जीर्णोद्धार के साथ ही मनकामेश्वर मंदिर के सामने की सड़क के चौड़ीकरण के प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस पर सेना के अधिकारियों ने प्रक्रिया पूरी करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed