फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MahaKumbh 2025 making record After Indonesia Pakistan now its America turn

महाकुंभ में बन रहे हैं महारिकॉर्ड : इंडोनेशिया-पाकिस्तान के बाद अब अमेरिका की बारी, आज टूट सकता है ये रिकॉर्ड

Sat, 01 Feb 2025 06:57 AM IST
Vikas Kumar राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज
राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 01 Feb 2025 06:57 AM IST
सार

Mahakumbh 2025: इंडोनेशिया और पाकिस्तान की जनसंख्या 28 करोड़ व 25.35 करोड़ है। जिस हिसाब से मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वसंत पंचमी तक स्नान करने वालों की संख्या 35 करोड़ तक पहुंच सकती है। 

विज्ञापन
MahaKumbh 2025 making record After Indonesia Pakistan now its America turn
संगम में लगा चुके पाकिस्तान और इंडोनेशिया से ज्यादा लोग - फोटो : ANI

विस्तार

13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 30 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। दुनिया के 195 में से 192 देश ऐसे हैं, जिनकी जनसंख्या 30 करोड़ से कम है। जनसंख्या के लिहाज से विश्व के चौथे व पांचवें सबसे बड़े देश इंडोनेशिया और पाकिस्तान की आबादी भी 30 करोड़ से कम है। ऐसे में 19 दिनों में ही पाकिस्तान और इंडोनेशिया की जनसंख्या से कहीं ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

विज्ञापन

35 करोड़ तक पहुंच सकती है संख्या
इंडोनेशिया और पाकिस्तान की जनसंख्या 28 करोड़ व 25.35 करोड़ है। जिस हिसाब से मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वसंत पंचमी तक स्नान करने वालों की संख्या 35 करोड़ तक पहुंच सकती है। ऐसे में यह जनसंख्या अमेरिका की आबादी से भी ज्यादा हो जाएगी। विश्व में तीसरी सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश संयुक्त राज्य अमेरिका की आबादी 34.64 करोड़ है। महाकुंभ शुरू होने के पहले से ही राज्य सरकार दावा कर रही है कि इस बार 40 करोड़ से ज्यादा लोग प्रयागराज पहुंच सकते हैं। 

महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। तीन फरवरी को वसंत पंचमी, 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का स्नान होगा। अनुमान है 26 फरवरी तक 12 से 15 करोड़ के आसपास श्रद्धालु और संगम पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर आज टूट सकता है सर्वाधिक विमान और यात्रियों की आवाजाही का रिकॉर्ड

महाकुंभ के मौके पर प्रयागराज में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए इस बार रिकॉर्ड संख्या में विमानों से यहां लोगों का आवागमन हुआ है। महाकुंभ शुरू होने के बाद महज 18 दिन में 91,690 यात्रियों की विमानों से आवाजाही हो चुकी है। खास बात यह रही कि इस अवधि में 650 से ज्यादा विमानों का आवागमन हुआ। एक फरवरी को यहां सर्वाधिक विमान और यात्रियों की आवाजाही का रिकार्ड बन सकता है। क्योंकि एक फरवरी से पहली बार चेन्नई समेत कई प्रमुख शहरों के लिए प्रयागराज से सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि यहां एक ही दिन में 60 से ज्यादा विमानों का आवागमन हो सकता है।

विज्ञापन

दिल्ली के लिए 10 तो मुंबई के लिए सात उड़ानों की तैयारी

उधर, मौनी अमावस्या पर्व के बाद वापसी करने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए एक फरवरी को प्रयागराज से पहली बार एक ही दिन में दिल्ली के लिए 10 तो मुंबई के लिए सात सीधी उड़ानों की तैयारी की गई है। प्रयागराज एयरपोर्ट के निर्माण के बाद यह पहला मौका है जब एक ही दिन में दिल्ली के लिए यहां से दस और मुंबई के लिए सात विमान संचालित होंगे। यहां अब तक एक ही दिन में दिल्ली के लिए सर्वाधिक छह तो मुंबई के लिए तीन विमान ही संचालित हुए हैं।

24 घंटे आवाजाही हुई शुरू

इस बीच प्रयागराज एयरपोर्ट पर विमानों की 24 घंटे आवाजाही शुरू होने की वजह से यहां औसतन 30 से 35 विमानों की आवाजाही हो रही है। 28 जनवरी को ही यहां एक दिन में पहली बार आठ हजार से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही का रिकॉर्ड बना। तब यहां 8,378 यात्रियों की आवाजाही हुई। इस दौरान यहां 56 विमानों का आवागमन हुआ। एयरपोर्ट निर्माण के बाद एक दिन में विमानों की आवाजाही की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि प्रयागराज से संचालित विमानों की संख्या में और इजाफा होगा। एक फरवरी से कई शहरों के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। एक फरवरी से स्पाइस जेट ने प्रयागराज से चेन्नई और हैदराबाद के लिए भी सीधी उड़ान का शेड्यूल जारी किया है।

स्पाइस जेट आज से शुरू कर रहा कई शहरों की सीधी उड़ान 

प्रयागराज-चेन्नई : दोपहर 12:35-3:25 बजे
चेन्नई-प्रयागराज : शाम 4:00-6:35 बजे
प्रयागराज-हैदराबाद : सुबह 7:20-9:25 बजे
हैदराबाद-प्रयागराज : सुबह 10:05-12:00 बजे
प्रयागराज-दिल्ली : शाम 7:10 - 8:45 बजे
दिल्ली-प्रयागराज : सुबह 5:10-6:45 बजे
प्रयागराज-मुंबई : सुबह 10:45-1:00 बजे
मुंबई-प्रयागराज : सुबह 7:40-10:00 बजे
 

23 से 30 जनवरी तक विमानों और उनमें सफर करने वालों की संख्या

 
तिथि विमान यात्री
30 जनवरी 48 7,541
29 जनवरी 42 6,209
28 जनवरी 56 8,378
27 जनवरी 38 5,962
26 जनवरी 40 5,283
25 जनवरी 42 6,025
24 जनवरी 34 4,766
23 जनवरी 32 4,427
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed